समंदर किनारे ब्लैक बिकिनी में नजर आई इमरान हाशमी की ये एक्ट्रेस, न्यू ईयर पर शेयर की बोल्ड फोटोज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 2, 2022, 01:59 PM IST

एक्ट्रेस सोनल चौहान इन दिनों गोवा में हैं और न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने समंदर किनारे ब्लैक बिकिनी में अपनी फोटोज शेयर कीं जिनमें वो काफी हॉट लग रही हैं।

समंदर किनारे ब्लैक बिकिनी में नजर आई इमरान हाशमी की ये एक्ट्रेस, न्यू ईयर पर शेयर की बोल्ड फोटोज

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी के अपोजिट फिल्म जन्नत से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस सोनल चौहान इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दरअसल सोनल गोवा में नया साल सेलिब्रेट कर रही हैं और हाल ही में उन्होंने अपनी बिकिनी फोटोज शेयर की हैं। 

ब्लैक बिकिनी में दिखा ग्लैमरस अंदाज

सोनल ने ब्लैक कलर की बिकिनी में अपनी फोटोज शेयर की हैं जिनमें उनका ग्लैमरस अंदाज नजर आ रहा है। सोनल ने न्यू ईयर के मौके पर अपनी फोटो पोस्ट की और लिखा, 'नई शुरुआत के जादुई एहसास को गले लगाते हुए।' वहीं एक अन्य फोटो में वो इस बिकिनी के साथ प्लेन व्हाइट शर्ट पहने हुए हैं। सोनल का ये बोल्ड अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है और वो लगातार एक्ट्रेस की तस्वीरों पर कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

साउथ इंडस्ट्री में भी हैं एक्टिव

34 साल की सोनल चौहान उत्‍तर प्रदेश के मैनपुरी के राजपूत फैमिली से हैं। उन्होंने नोएडा के डीपीएस स्कूल से पढ़ाई की। साल 2005 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया और फिल्म जन्नत से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद सोनल ने तेलेगु, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया। हालांकि बॉलीवुड फिल्मों में सोनल चौहान सफल नहीं हो सकीं।   

इन सेलेब्स संग जुड़ चुका है नाम

सोनल का नाम एक्टर सलमान खान के भाई अरबाज खान से भी उनका नाम जुड़ चुका है। मलाइका से तलाक के बाद अरबाज खान कई बार सोनल चौहान के साथ नजर आए थे। इसके अलावा भाग्य श्री के बेटे अभिमन्यु दासानी संग भी उनके अफेयर की खबरें आई थीं। इसके अलावा खबरों की मानें तो सोनल एक्टर नील नितिन मुकेश और विजय माल्‍या के बेटे सिद्धार्थ माल्या को भी डेट कर चुकी हैं।
 

End of Article