सामने आईं 'क्र‍िकेट कैंप' से Janhvi Kapoor की फोटोज, Mr And Mrs Mahi के ल‍िए द‍िनेश कार्तिक संग कर रहीं तैयारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2022, 04:22 PM IST

Janhvi Kapoor ने हाल ही में सोशल मीड‍िया पर क्र‍िकेट कैंप अटेंड करते हुए तस्‍वीरें शेयर की हैं। इसमें वह क्रिकेटर द‍िनेश कार्त‍िक के साथ नजर आ रही हैं। इससे जाह‍िर हो रहा है क‍ि जान्‍हवी कपूर इन द‍िनों आगामी फ‍िल्‍म की तैयारी में लगी हैं।

सामने आईं 'क्र‍िकेट कैंप' से Janhvi Kapoor की फोटोज, Mr And Mrs Mahi के ल‍िए द‍िनेश कार्तिक संग कर रहीं तैयारी
Photo Credit: Instagram

Janhvi Kapoor on the sets of mr and mrs mahi : जान्‍हवी कपूर की नई फ‍िल्‍म के बारे में जानना चाहते हैं तो बता दें क‍ि वह इन द‍िनों एक क्र‍िकेट कैंप में हैं। दरअसल ऑन स्‍क्रीन क्र‍िकेटर बनने के ल‍िए जान्‍हवी इन द‍िनों काफी तैयारी कर रही हैं। हाल ही में धड़क स्‍टार ने अपने सोशल मीड‍िया हैंडल पर कुछ तस्‍वीरें शेयर की हैं ज‍िसको उन्‍होंने कैप्‍शन द‍िया है - क्र‍िकेट कैंप  #MrandMrsMahi। इससे जाह‍िर है क‍ि जान्‍हवी कपूर इन द‍िनों मिस्‍टर एंड मिसेज माही की तैयारी में जुटी हैं जो क्र‍िकेट पर बेस्‍ड है। इसमें उनके साथ लीड रोल में राजकुमार राव नजर आएंगे। 

बता दें क‍ि इस फ‍िल्‍म की घोषणा प‍िछले साल हुई थी। मिस्‍टर एंड मिसेज माही को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं और फ‍िल्‍म की अनाउंसमेंट प‍िछले साल नवंबर में हुई थी। मिस्‍टर एंड मिसेज के डायरेक्‍टर शरण शर्मा हैं जो इससे पहले जान्‍हवी को गुंजन सक्‍सेना : द कारग‍िल गर्ल में भी डायरेक्‍ट कर चुके हैं। फ‍िल्‍म 7 अक्‍टूबर 2022 को स‍िनेमाघरों में र‍िलीज होगी। 

मिस्‍टर एंड मिसेज माही की तैयारी की जो तस्‍वीरें जान्‍हवी कपूर ने शेयर की हैं, उनमें से एक में वह अपने लक्ष्‍य पर ध्‍यान केंद्र‍ित करती नजर आ रही हैं। एक दूसरी तस्‍वीर में वह क्र‍िकेट द‍िनेश कार्त‍िक के साथ क्र‍िकेट खेलती द‍िख रही हैं। वहीं एक और फोटो में जान्‍हवी के साथ क्र‍िकेट अभ‍िषेक नायर, व‍िक्रांत येल‍िगत‍ि भी दिख रहे हैं। 

जान्‍हवी की इन तस्‍वीरों पर काफी कमेंट्स भी आ रहे हैं। कोई उनके लुक की तारीफ कर रहा है तो कुछ फैन्‍स राजकुमार राव के बारे में भी पूछ रहे हैं। मिस्‍टर एंड मिसेज माही में राजकुमार राव का नाम महेन्‍द्र और जान्‍हवी का नाम मह‍िमा है। 

जहां तक जान्‍हवी कपूर की और आने वाली फ‍िल्‍मों की बात है तो उनके पास 2019 में र‍िलीज हुई मलयालम फ‍िल्‍म हेलन का रीमेक है ज‍िसे बोनी कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पास धर्मा प्रोडक्‍शंस की दोस्‍ताना 2 भी है। 

End of Article