समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को अयोध्या दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ने की चुनौती देते हुए बड़ा बयान दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री अयोध्या से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं तो वह 15 दिन में यहां का मैदान खाली करवा देंगे। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी को अयोध्या से चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। अखिलेश ने योगी आदित्यनाथ को चुनौती देते हुए कहा कि अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, वह उनका ‘पानी उतार देंगे’।
