जानह्वी कपूर ने फ‍िर पोस्‍ट की बिकिनी फोटो, अंदाज देख फैंस के मुंह से न‍िकला- उफ्फ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2022, 08:16 PM IST

Janhvi Kapoor Bikini Photos: बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक जानह्वी कपूर ने हाल ही में अपनी बिकिनी फोटो साझा की है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

जानह्वी कपूर ने फ‍िर पोस्‍ट की बिकिनी फोटो, अंदाज देख फैंस के मुंह से न‍िकला- उफ्फ
Photo Credit: Instagram

Janhvi Kapoor Shared Her Bikini Photo: बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकाराओं में से एक जानह्वी कपूर (Janhvi Kapoor) सोशल मीडिया पर आए दिन छाई रहती हैं।‌ अपने हुस्न के जलवे बिखेरने वाली अदाकारा ने एक बार फिर सोशल मीडिया यूजर्स को अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। हाल ही में जानह्वी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बिकिनी फोटो शेयर की है (Janhvi Kapoor Bikini Picture) जिसे देखने के बाद लोगों के पसीने छूट गए हैं। सोशल मीडिया पर जानह्वी कपूर बहुत एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। लोगों को एक्ट्रेस का यह अंदाज बहुत पसंद आता है। 

वायरल हुई जानह्वी कपूर की बिकिनी फोटो

जानह्वी कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिनमें से एक उनकी बिकिनी फोटो भी है (Janhvi Kapoor Bikini Photo)। सोशल मीडिया यूजर्स को जानह्वी कपूर का यह अंदाज बहुत पसंद आ रहा है। इस फोटो में देखा जा सकता है कि जानह्वी कपूर ने काले रंग की बिकिनी पहनी है। बिकिनी में जानह्वी कपूर स्विमिंग पूल के किनारे बैठी हुई नजर आ रही हैं। जानह्वी कपूर द्वारा साझा किए गए इस तस्वीर में बैकग्राउंड में खूबसूरत नजारा दिख रहा है। लेकिन इस पूरे तस्वीर में जानह्वी कपूर ने लोगों की नजरें सिर्फ अपनी ओर आकर्षित कर ली हैं। कुछ लोगों ने कमेंट करते हुए कहा 'ग्लैमरस', वहीं एक्ट्रेस की तस्वीर देखते हुए एक यूजर के मुंह से तो 'उफ्फ' निकल गया। 

इस तस्वीर के साथ जानह्वी कपूर ने और भी तस्वीरें साझा की है जिसमें प्रकृति की खूबसूरती भी दिखाई दे रही है। खूबसूरत सीनरी शेयर करने के साथ जानह्वी कपूर ने अपनी और अपने दोस्तों की तस्वीरें भी साझा की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जानह्वी कपूर अपने दोस्तों के साथ बहुत मजे कर रही हैं। इसके साथ जानह्वी कपूर ने खाने की तस्वीर भी साझा की जिसमें लजीज व्यंजन नजर आ रहे हैं। 

End of Article