नॉलेज

Nobel Prize 2026: कनाडा की Anne Carson को साहित्य का नोबेल, शास्त्रीय परंपरा को दिया नया रूप

कनाडाई कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन ने साहित्य का 2026 का नोबेल पुरस्कार जीता है। उन्हें यह पुरस्कार उनके 'बेबाक और नए ढंग के काम' के लिए दिया गया है।

Image

साहित्य के लिए 2026 का नोबेल पुरस्कार कनाडाई लेखिका ऐनी कार्सन को दिया गया

Nobel Prize in Literature : साहित्य के लिए 2026 का नोबेल पुरस्कार कनाडाई लेखिका ऐनी कार्सन को दिया गया है, 'उनके साहसी और नएपन से भरे काम के लिए, जिसने क्लासिकल परंपरा के साथ एक चंचल संवाद करते हुए समकालीन साहित्य के लिए नए रूप गढ़े हैं।' पुरस्कार देने वाली संस्था ने गुरुवार को बताया कि कनाडाई कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन ने साहित्य का 2026 का नोबेल पुरस्कार जीता है।

उन्हें यह पुरस्कार उनके 'बेबाक और नए ढंग के काम' के लिए दिया गया है, जिसने 'क्लासिकल परंपरा के साथ दिलचस्प बातचीत करते हुए समकालीन साहित्य के लिए नए रूप तैयार किए हैं।' यह पुरस्कार स्वीडिश अकादमी देती है । 76 वर्षीय कार्सन को 12 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (लगभग 11.5 करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि मिलेगी। Anne Carson को नोबेल इसलिए मिला क्योंकि उन्होंने पुरानी ग्रीक कहानियों को लेकर आज के जमाने की नई तरह की किताबें बनाईं-जो न पूरी कविता है, न पूरी कहानी, बल्कि दोनों का नया रूप है।

कौन हैं Anne Carson?

एनी कार्सन कनाडा की बड़ी कवयित्री और लेखिका हैं ,उनकी उम्र 76 साल है जन्म 21 जून 1950 को टोरंटो, कनाडा में हुआ था। स्वीडिश एकेडमी ने गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 को ऐलान किया कि 2026 का साहित्य का नोबेल उन्हें दिया जा रहा है। कार्सन को ये पुरस्कार 'उनके साहसिक और आविष्कारशील साहित्य के लिए दिया गया है, जो शास्त्रीय परंपरा के साथ चंचल संवाद करते हुए समकालीन साहित्य के लिए नए रूप बनाता है।' 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में किंग ऑफ स्वीडन ये पुरस्कार देंगे।

Anne Carson का लिखने का स्टाइल क्या है?

एनी कार्सन को genre-bending लेखिका कहा जाता है। मतलब वो एक ही किताब में कविता, गद्य, निबंध, अनुवाद और डायलॉग सब मिला देती हैं।वो प्राचीन ग्रीक साहित्य की प्रोफेसर रही हैं। इसलिए उनकी किताबों में ग्रीक माइथोलॉजी खूब मिलती है। उनकी फेमस किताबें हैं- Autobiography of Red (1998), Eros the Bittersweet (1986), The Beauty of the Husband: A Fictional Essay in 29 Tangos (2001), Nox (2010)-सबसे अलग किताब:अपने भाई की मौत पर लिखी। ये किताब नहीं, एक डिब्बे में फोल्ड की हुई लंबी शीट है। फोटो, चिट्ठी, कविता सब एक साथ।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article