Pooja Meri Jaan: 'पूजा मेरी जान' में नजर आएंगे हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर, जानें कैसी होगी कहानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 26, 2022, 01:52 PM IST

Pooja Meri Jaan Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर दिनेश विजन की फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का नाम होगा पूजा मेरी जान। हाल ही में इसकी घोषणा करते हुए मैडॉक फिल्म ने एक टीजर जारी किया है। :

Pooja Meri Jaan: 'पूजा मेरी जान' में नजर आएंगे हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर, जानें कैसी होगी कहानी

Pooja Meri Jaan Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर दिनेश विजन की फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का नाम होगा पूजा मेरी जान। हाल ही में इसकी घोषणा करते हुए मैडॉक फिल्म ने एक टीजर जारी किया है। इस टीजर की शुरुआत एक मेल से होती है जिसमें लिखा है- डियर पूजा, अगर तुम हा बोल दो तो हमारा प्यार इतिहास बनाएगा। और अगर तुमने ना बोला तो मैं इतिहास बन जाऊंगा। इसके बाद फिल्म की बाकी जानकारी दी जाती है।

इस फिल्म को दिनेश विजन और अमर कौशिक प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में हुमा कुरैशी सना और मृणाल पूजा के रोल में हैं। इनके अलावा विक्रम सिंह चौहान, विजय राज भी लीड रोल निभाएंगे। इसकी कहानी दिल्ली बेस्ड दो लड़कियों की है जिसे लिखा है कनिश्का और नवजोत गुलाटी ने। फिल्म को नवजोत ने ना केवल लिखा है बल्कि वे इसके निर्देशक भी हैं। उनके साथ सह निर्देशक के रूप में विपाशा अरविंद ने काम किया है। 

फिल्म का ये अनाउंसमेंट टीजर काफी रोमांचक नजर आ रहा है। फिल्म की कहानी के बारे में तो अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है लेकिन ऐसा लग रहा है जैसे ये समलैंगिक प्रेम कहानी हो। अगर ऐसा हुआ तो ये वाकई काफी मजेदार हो सकती है। खैर, अभी केवल कयास ही लगाए जा सकते हैं क्योंकि मेकर्स की तरफ से अभी अधिक जानकारी साझा नहीं की गई है।   

वर्कफ्रंट की बात करें तो हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी सीरीज महारानी के दूसरे सीजन को लेकर चर्चा में हैं। वहीं फिल्मों में वे गंगूबाई काठियावाड़ी में एक वीडियो में नजर आई थीं। इन दिनों उनके पास मोनिका ओ माइ डार्लिंग, डबल एक्स एल और तरला जैसी फिल्में हैं। वहीं मृणाल ठाकुर की तो काफी व्यस्तता बनी हुई है। आखिरी बार वे शाहिद कपूर के साथ फिल्म जर्सी में नजर आई थीं। उनके पास सीता रामम, पिप्पा, आंख मिचौली, गुमराीह जैसी फिल्में हैं।

End of Article