Koffee With Karan 7: कॉफी विद करण में साथ आएंगे अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा, खोलेंगे एक दूसरे के राज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 26, 2022, 11:45 AM IST

Ananya pandey and vijay devarakonda in Koffee With Karan: फिल्ममेकर करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण सीजन 7 के अगले एपिसोड में 'लाइगर' फेम अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा नजर आएंगे।

Koffee With Karan 7: कॉफी विद करण में साथ आएंगे अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा, खोलेंगे एक दूसरे के राज

Ananya pandey and vijay devarakonda in Koffee With Karan: फिल्ममेकर करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण सीजन 7 के अगले एपिसोड में अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा नजर आएंगे। दोनों सितारे फिल्म लाइगर में एक दूसरे के अपोजिट नजर आने वाले हैं। कॉफी विद करण के मंच पर दोनों अपनी फिल्म का प्रमोशन करेंगे, साथ ही करण के सवालों के जवाब में एक दूसरे के अतरंगी राज खोलेंगे। करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर नए एपिसोड का टीजर शेयर कर दिया है।  

करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण 7 के तीन एपिसोड काफी शानदार रहे। पहले एपिसोड में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट, दूसरे एपिसोड में सारा अली खान और जान्हवी कपूर नजर आए थे। तीसरे एपिसोड में अक्षय कुमार और सामंथा रुथ प्रभु नजर आए थे। यह एपिसोड काफी पसंद किया गया था। वहीं दूसरे एपिसोड में सारा अली खान और जान्हवी कपूर ने विजय देवरकोंडा को लेकर काफी बातें कही थीं। अब खुद विजय अगले एपिसोड में आ रहे हैं तो देखना वाकई रोमांचक होगा। 

लाइगर में आएंगे नजर 

साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म लाइगर में उनके साथ अनन्या पांडे नजर आएंगे। यह फिल्म पहले जान्हवी कपूर को ऑफर हुई थी। साउथ के जाने- माने डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी लाइगर में विजय देवरकोंडा किकबॉक्सर के रोल में हैं। लाइगर 25 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

बता दें कि हॉटस्टार स्पेशल्स कॉफी विद करण सीजन 7 का प्रसारण विशेष रूप से डिज्नी+ हॉटस्टार पर होता है जिसमें कॉफी बिंगो, मैश्ड अप के साथ-साथ ऑल टाइम फेवरेट रैपिड फायर राउंड होते हैं। 'कॉफी विद करण सीजन 7 हर गुरुवार, शाम 7 बजे प्रसारित होता है। 

End of Article