Mithun Chakraborty के बेटे महाअक्षय पर रेप और गर्भपात कराने का आरोप, मां के खिलाफ भी FIR दर्ज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 17, 2020, 02:12 PM IST

बॉलीवुड एक्‍टर मिथुन चक्रवर्ती के परिवार की मुश्‍किलें बढ़ गई हैं। उनकी पत्‍नी योगिता बाली और बेटे महाअक्षय पर संगीन आरोप लगे हैं। दोनों के खिलाफ मुंबई में FIR दर्ज हो गई है।

Mithun Chakraborty के बेटे महाअक्षय पर रेप और गर्भपात कराने का आरोप, मां के खिलाफ भी FIR दर्ज

FIR against Mithun Chakraborty wife Yogeeta Bali and son Mahaakshay: बॉलीवुड एक्‍टर मिथुन चक्रवर्ती के परिवार की मुश्‍किलें बढ़ गई हैं। उनकी पत्‍नी योगिता बाली और बेटे महाअक्षय पर संगीन आरोप लगे हैं। दोनों के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा थाने में FIR दर्ज हो गई है। फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाली एक एक्ट्रेस-मॉडल ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। महाअक्षय पर रेप करने और जबरदन गर्भपात का आरोप है तो महाअक्षय की मां योगिता बाली को भी मामला दबाने का आरोपी बनाया गया। 

दर्ज शिकायत के अनुसार, मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय चक्रवर्ती के खिलाफ मॉडल के साथ शादी का झांसा देकर रेप करने और अबॉर्शन करवाने का केस दर्ज कराया है। शिकायत के अनुसार, पीड़ित और महाअक्षय 2015 से रिलेशनशिप में थे। शिकायत में लिखा है कि महाअक्षय उर्फ मिमोह 4 साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा और शारीरिक, मानसिक तौर पर परेशान करता रहा।

नशे की दवा देकर बनाएं संबंध

शिकायत में कहा गया है कि साल 2015 में महाअक्षय ने पीड़ित को घर बुलाया और उसे सॉफ्ट ड्रिंक में नशीली दवा दी थी। उसके बाद उसने शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी का झांसा देता रहा। जब लड़की प्रेग्नेंट हुई तो महाअक्षय ने उसे अबॉर्शन करवाने के लिए दबाव डाला। बाद में पिल्‍स देकर उसका अबॉर्शन करा दिया। कहा गया है कि योगिता बाली ने पीड़ित मॉडल को धमकाया और मामले को रफा-दफा करने के लिए दबाव डाला। 

पहले भी लगे थे ऐसे आरोप

ओशिवारा पुल‍िस ने महाअक्षय और उनकी मां के खिलाफ धारा 376 (2) (N) (एक ही महिला से बार-बार बलात्कार करना), 328 (जहर देकर या दूसरे तरीके से चोट पहुंचाना), 417 (धोखाधड़ी), 506 (धमकी देना), 313 (महिला की सहमति के बिना गर्भपात) और धारा 34 के तहत केस दर्ज किया गया है। बता दें कि दो साल पहले भी एक भोजपुरी एक्ट्रेस ने महाअक्षय पर शादी का वादा कर रेप करने और उसके बाद गर्भपात कराने का आरोप लगाया था।

End of Article