Deepika Padukone in Shah Rukh Khan Film: दीपिका पादुकोण हाल ही में हैदराबाद में प्रभास के साथ 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग कर रही थीं। हालांकि इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने की भी खबर आई थी। सेट पर असहज महसूस करने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने बिजी शेड्यूल को मैनेज कर रही हैं क्योंकि उनके पास पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट्स हैं। नए अपडेट से पता चलता है कि वह शाहरुख खान और नयनतारा की 'जवान' में भी नजर आएंगी।
ये तो सब जानते हैं कि दीपिका पादुकोण 'पठान' में नजर आएंगी। जिसमें शाहरुख और जॉन अब्राहम भी हैं। अब ताजा रिपोर्ट बताती हैं कि दीपिका, शाहरुख की 'जवान' का भी हिस्सा हैं। पिंकविला के अनुसार, दीपिका पिछले कुछ समय से शाहरुख और एटली के साथ बातचीत कर रही हैं और वह फिल्म में एक छोटी लेकिन महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। दीपिका फिल्म में कैमियो करने के लिए राजी हो गई हैं, हालांकि अभी पेपर वर्क बाकी है।

यह भी बताया गया है कि अभिनेत्री, किंग खान और एटली से हैदराबाद में उस समय मिलीं जब वह 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग कर रही थीं। तीनों ने दीपिका के कैरेक्टर और शूट डेट्स पर चर्चा की। कथित तौर पर दीपिका, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र' में भी एक विशेष कैमियो करेंगी। ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया था और एक सीन में दीपिका की उपस्थिति को नोटिस किया गया है।
आपको बता दें, इसके अलावा दीपिका के पास अमिताभ बच्चन के साथ वाली 'द इंटर्न', ऋतिक रोशन के साथ 'फाइटर' और 'महाभारत' भी लिस्ट में है।

