प्रभास ने 'आदिपुरुष' के लिए बढ़ाई अपनी फीस, मेकर्स के सामने रखी 120 करोड़ रुपये की डिमांड?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 22, 2022, 10:19 PM IST

Prabhas hiked fees for Adipurush?: अभिनेता प्रभास ने कथित तौर पर 'आदिपुरुष' के निर्माताओं से लगभग 20 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के लिए कहा है। प्रभास के इस कदम ने कथित तौर पर निर्माताओं पर दबाव डाला है जो एक बीच में फंस गए हैं...

प्रभास ने 'आदिपुरुष' के लिए बढ़ाई अपनी फीस, मेकर्स के सामने रखी 120 करोड़ रुपये की डिमांड?

Prabhas hiked fees to 120 CRORE?: इस समय में जहां फिल्में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के लिए संघर्ष कर रही हैं। वहीं बॉलीवुड अभिनेता प्रभास ने अब कथित तौर पर अपनी फीस 120 करोड़ रुपये तक बढ़ा दी है। बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अभिनेता प्रभास, जो 'बाहुबली' फ्रेंचाइजी में अपने काम के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने अपनी फीस में काफी बढ़ोतरी की है। 

अभिनेता प्रभास ने कथित तौर पर 'आदिपुरुष' के निर्माताओं से लगभग 20 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के लिए कहा है। पहले उनकी फीस लगभग 90-100 करोड़ रुपये बताई गई थी। प्रभास के इस कदम ने कथित तौर पर निर्माताओं पर दबाव डाला है जो एक बीच में फंस गए हैं।

मेकर्स अगर अभिनेता की मांग पर सहमत होते हैं, तो यह कथित तौर पर फिल्म के बजट को लगभग 25% बढ़ा देगा, क्योंकि फिल्म के एक बड़े हिस्से की शूटिंग अभी बाकी है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि अगर टीम प्रभास की मांग को नहीं मानती है, तो यह सेट पर कॉन्फ्लिक्ट पैदा कर सकती है।

Adipurush: First Look Poster Of Prabhas-Kriti Sanon Starrer Might Release  On THIS Date - Filmibeat

आपको बताते चलें, प्रभास की फीस में यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब उनकी पिछली फिल्म 'राधे श्याम' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप गई थी। बड़े बजट में सेट होने के बाद भी यह फिल्म आम लोगों तक नहीं पहुंच पाई। वहीं हिंदू पौराणिक कथाओं पर आधारित आगामी फिल्म 'आदिपुरुष' में प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में हैं।

End of Article