Masoom Poster: सामने आया बोमन ईरानी और समारा तिजोरी की 'मासूम' का फर्स्ट लुक, जानें कब रिलीज होगा ट्रेलर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 7, 2022, 01:50 PM IST

Masoom First Look: बोमन ईरानी और समारा तिजोरी स्टारर सीरीज मासूम का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है। डिज्नी+ हॉटस्टार की इस सीरीज का ट्रेलर 8 जून को जारी होने वाला है।

Masoom Poster: सामने आया बोमन ईरानी और समारा तिजोरी की 'मासूम' का फर्स्ट लुक, जानें कब रिलीज होगा ट्रेलर

Masoom First Look: डिज्नी+ हॉटस्टार द्वारा अपने सोशल मीडिया पर आने वाली सीरीज 'मासूम' का फर्स्ट लुक साझा किया गया है। सामने आए रोमांचक पोस्टर में बोमन ईरानी और समारा तिजोरी एक झील के पास बैठे हैं। कैप्शन में लिखा है- जो मासूम दिखते हैं वो कभी कभी होते नहीं। #HotstarSpecials #Masoom का ट्रेलर कल आ रहा है। ऐसा लगता है कि यह भावनाओं की एक रोलर कोस्टर सवारी होगी। आश्चर्य है कि इसमें क्या होने वाला है, यह जानने के लिये दर्शक उत्सुक हैं और वह कल के ट्रेलर रिलीज के लिये बेसब्र हो रहे हैं! इस सीरीज का ट्रेलर 8 जून को जारी होने वाला है। उसी के साथ इस सीरीज की प्रीमियर डेट भी सामने आ सकती है। 

End of Article