RRR के स्टार राम चरण ने सलमान खान को दिया धन्यवाद, जाहिर की बॉलीवुड में काम करने की इच्छा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2022, 07:26 PM IST

Ram Charan Thanks to Salman Khan: राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर एसएस राजामौली की RRR ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है। दुनिया भर में फिल्म ने 1000 करोड़ रुपए की कमाई की है...

RRR के स्टार राम चरण ने सलमान खान को दिया धन्यवाद, जाहिर की बॉलीवुड में काम करने की इच्छा

Ram Charan want to work in bollywood: जब जब सिनेमा के इतिहास की बात होगी तब तब राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर एसएस राजामौली की RRR का नाम भी जरूर लिया जाएगा। इस फिल्म ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है। दुनिया भर में 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने से लेकर 20 मिलियन की संख्या तक, यह इंडस्ट्री की सबसे बड़ी सक्सेस के रूप में सामने आई है, खास तौर  पर कोविड जैसी खतरनाक महामारी के बाद भी इसने हर ऊंचाई को छुआ है और ऐसा करके फिल्म में न सिर्फ भारत की बल्कि दुनियाभर में सिनेमा के फ्यूचर को और ब्राइट कर दिया है। 

हाल ही में इसके बारे में फिल्म के स्टार राम चरण ने एक लीडिंग पब्लिकेशन से बातचीत की है। यहां उनसे यह सवाल पूछा गया कि दक्षिण में बॉलीवुड फिल्मों की इतनी सराहना क्यों नहीं मिलती है, जबकि RRR और पुष्पा जैसी फिल्मों ने उत्तर में रिकॉर्ड तोड़े हैं? इस पर एक्टर ने सिनेमा और उसकी बाउंड्री के बारे में खुलकर बात की।

राम चरण ने कहा, 'मैं हिंदी सिनेमा का एक ऐसा निर्देशक चाहता हूं जो एक पैन इंडिया फिल्म बनाए जो दक्षिण को भी केटर करे। सलमान खान ने ट्वीट करते हुए कहा, मुझे राम, राजामौली और तारक का काम बहुत पसंद है लेकिन साउथ में हमारी फिल्मों की सराहना क्यों नहीं हो रही है। उनका कहना इतना स्पष्ट और ईमानदार है, लेकिन मेरा मानना है कि यह सलमान जी की गलती नहीं है या किसी फिल्म की गलती नहीं है, यह राइटिंग है, यह निर्देशक है जिसे हमारा फिल्म इधर ही देखेंगे, हमारा फिल्म उधार ही देखेंगे की इन सीमाओं को ऊपर उठना है। हर राइटर को विजयेंद्र प्रसाद (RRR) या राजामौली जैसी फिल्में लिखनी चाहिए और कहना चाहिए कि इसमें विश्वास करो।'

आपनी बात को पूरा करते हुए आगे सुपरस्टार राम चरण ने आगे कहा, 'और निश्चित रूप से मैं एक भारतीय फिल्म बनाना चाहता हूं जहां मैं यहां बॉलीवुड के टैलेंट के साथ काम करना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि निर्देशक साउथ से टैलेंट का पता लगाएं और बड़ी फिल्में बनाएं, ताकि हमारे पास बड़ा बजट हो और हम दिन के आखिर में हम बड़ी संख्या देखें।'

End of Article