Jeetendra Love Story: जितेंद्र कर रहे थे हेमा मालिनी से शादी करने की तैयारी, एक कॉल ने बदल दिया फैसला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 9, 2022, 04:35 PM IST

Jeetendra Kapoor Love Story: दशकों तक बॉलीवुड में राज करने वाले सुपरस्टार एक्टर जितेंद्र के डांस स्टाइल का हर कोई दीवाना था। 1974 में जितेंद्र ने शोभा कपूर से शादी रचाई थी लेकिन उनके लव अफेयर काफी इंटरेस्टिंग रहे।

Jeetendra Love Story: जितेंद्र कर रहे थे हेमा मालिनी से शादी करने की तैयारी, एक कॉल ने बदल दिया फैसला

Jeetendra Hema Love Story: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र कपूर आज भी लोगों के दिलों में राज करते हैं। उनका स्टाइल आज भी लोगों को दीवाना कर देती है। बॉलीवुड में जितेंद्र कपूर ने तीन दशक तक राज किया है। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्म दी। उनकी अदायगी से हर कोई उनका फैन हो जाता है। जितेंद्र का बचपन का नाम रवि कपूर था, लेकिन फिल्म में आने के लिए उन्होंने अपना नाम रवि से बदलकर जितेंद्र कर लिया था। 1974 में जितेंद्र ने शोभा कपूर से शादी रचाई थी। लेकिन, एक समय ऐसा था जब जितेंद्र कपूर का दिल किसी और के लिए धड़कता था और वह शादी करने की पूरी प्लानिंग भी कर चुके थे, हालांकि ऐसा हो नहीं पाया।

दरअसल एक समय ऐसा था जब जितेंद्र कपूर हेमा मालिनी को अपना दिल दे बैठे थे। लेकिन, उस समय चर्चा धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के अफेयर की खूब चल रही थी। खास बात यह थी कि जितेंद्र के सबसे प्यारे दोस्त संजीव कपूर का दिल भी हिमा मालिनी पर आ गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार संजीव कपूर ने जितेंद्र से अपने दिल की बात कही और हेमा मालिनी के लिए एक खत लिख डाला। उस खत को संजीव कपूर ने जितेंद्र के हाथ में थमा दिया और उन्हें यह खत हेमा मालिनी को देने के लिए कहा।

दोस्त के खत पर लिख दिया था अपना नाम

जितेंद्र संजीव कपूर का खत लेकर हेमा मालिनी के घर पहुंचे। लेकिन, हेमा मालिनी को देखकर उनका दिल बदल गया। बस वहीं से ही जितेंद्र ने संजीव कपूर की के खत पर अपना नाम लिख दिया। जितेंद्र को हेमा मालिनी के पेरेंट्स ने भी पसंद कर लिया था और जितेंद्र से शादी करने के लिए हां बोल दिया था। बस फिर जीतेंद्र यह सुनते ही शादी की तैयारी में जुट गए थे।

धर्मेंद्र की कॉल से हेमा ने बदला अपना फैसला

इस दौरान धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी को कॉल किया। धर्मेंद्र की कॉल से ही हेमा मालिनी ने अपनी बात बदल ली और उन्होंने जितेंद्र से शादी करने के लिए मना कर दिया। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो धर्मेंद्र ने कॉल पर अपनी जान दे देने की धमकी तक हेमा मालिनी को दे दी थी, इसके बाद हेमा मालिनी ने जितेंद्र से शादी करने के लिए मना कर दिया था। वही जितेंद्र ने आगे चलकर शोभा कपूर से शादी रचा ली थी।

End of Article