Confirmed: आलिया भट्ट के भाई ने खोल दिए घर के राज, बताया बहन कब और कहां ले रही है रणबीर कपूर संग फेरे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 9, 2022, 03:51 PM IST

Rahul Bhatt on Ranbir Kapoor Alia Bhatt wedding: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आलिया भट्ट के सौतेले भाई राहुल भट्ट ने अब इसे कंफर्म किया है। राहुल ने बताया वह आलिया की शादी में क्या जिम्मेदारी निभाएंगे।

Confirmed: आलिया भट्ट के भाई ने खोल दिए घर के राज, बताया बहन कब और कहां ले रही है रणबीर कपूर संग फेरे

Alia Bhatt brother Rahul Bhatt on wedding: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की तैयारी में कपूर परिवार और भट्ट परिवार में जोर-शोर से चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर और आलिया 14 अप्रैल को सात फेरे लेने जा रहे हैं। आलिया भट्ट के अंकल रोबिन भट्ट के बाद आलिया के भाई राहुल भट्ट ने भी शादी की खबर पर मुहर लगा दी है। यही नहीं, उन्होंने ये भी बताया कि शादी में वह क्या ड्यूटी निभाने जा रहे हैं। 

ई टाइम्स से बातचीत में राहुल भट्ट (Rahul Bhatt) ने कहा, 'आलिया की शादी (Alia Bhatt Ranbir Kapoor wedding) हो रही है। इस शादी में मुझे भी बुलाया। मैं शादी में नाचने-गाने के लिए नहीं जा रहा हूं। मैं बाउंसर बनकर जाऊंगा। मैं एक जिम इंस्ट्रक्टर हूं। ऐसे में मैं बतौर बाउंसर काम करुंगा।' वहीं, अपने और आलिया के रिश्ते पर राहुल भट्ट ने कहा कि, 'आलिया मुझसे बेहद डरती थी। उसे लगता था कि मैं उसके बॉयफ्रेंड को मार न दूं। मैं रणबीर कपूर से बतौर आलिया भट्ट का भाई नहीं मिला हूं। हमारी अब जल्द ही मुलाकात होगी।'   

Alia Bhatt's brother Rahul Bhatt confirms her & Ranbir Kapoor's wedding;  Says 'She has made a good choice' | PINKVILLA

सही वक्त पर लिया सही फैसला
राहुल भट्ट आगे कहते हैं कि, 'आलिया ने काफी कम उम्र में भट्ट परिवार का नाम रोशन किया है। रणबीर कपूर के रूप में आलिया भट्ट को सच्चा प्यार और अपना जीवनसाथी मिल रहा है। ऐसा आजकल की लाइफ में मिलना बेहद मुश्किल है। मुझे खुशी है कि भगवान और हमारे बड़ों के आशीर्वाद से आलिया ने सही वक्त पर सही फैसला लिया है।' आपको बता दें कि राहुल भट्ट आलिया भट्ट के सौतेले भाई है। राहुल भट्ट महेश भट्ट की पहली वाइफ के बेटे हैं।   

Rahul Bhatt: Rahul Bhatt wants Headley extradited to India, rot in jail |  Hindi Movie News - Times of India

अंकल रोबिन भट्ट ने कही ये बात
आलिया भट्ट के अंकल रोबिन भट्ट ने ई टाइम्स से बातचीत में बताया  '13 तारीख को मेहंदी है और 14 तारीख को शादी है। आप मुझ पर अभी भरोसा कर लो या फिर जो मैंने पहले कहा उसपर भरोसा कर लो।' 

रोबिन भट्ट कहते हैं, '15 और 16 तारीख को कुछ भी नहीं है शादी की डेट्स यह कन्फर्म हैं और ऑफिशियल फंक्शन्स इन दो दिनों में ही हैं। उसके बाद ये लोग अपनी आपस में पार्टी करेंगे।'

End of Article