कार्तिक आर्यन ने की शादी? एक्टर ने बताया पार्टनर संग अपने रिश्ते में इन चीजों को दे रहे हैं तवज्जो 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 3, 2022, 12:00 AM IST

Kartik Aaryan Revealed He Is Married: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने एक चौंका देने वाला खुलासा किया है। अगर आप भी कार्तिक आर्यन कि यह खबर सुनेंगे तो आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

कार्तिक आर्यन ने की शादी? एक्टर ने बताया पार्टनर संग अपने रिश्ते में इन चीजों को दे रहे हैं तवज्जो 

Kartik Aaryan Revealed He Is Married: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों अपनी फिल्म भूल भुलैया 2 को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दर्शको को कार्तिक आर्यन की यह फिल्म बहुत पसंद आ रही है। 2011 में फिल्म प्यार का पंचनामा से डेब्यू करने के बाद कार्तिक आर्यन ने बॉलीवुड में एक लंबा सफर तय कर लिया है। उन्हें पिछले कुछ वर्षों में पति पत्नी और वो, प्यार का पंचनामा 2, लव आज कल 2, लुका छुप्पी, धमाका और कई फिल्मों में देखा गया है। हाल ही में कार्तिक आर्यन ने एक ऐसा खुलासा किया है जिसे सुनने के बाद उनके फैंस के पैरों तले जमीन खिसक गई। बॉलीवुड एक्टर ने बताया कि वह शादीशुदा हैं। 

फिल्मफेयर से बात करते हुए कार्तिक आर्यन ने शादी पर अपने विचार साझा किए हैं। उन्होंने यह कहा की 'मैं शादी में विश्वास रखता हूं।' इसके बाद एक्टर ने यह कहा कि 'लेकिन अभी मैंने अपनी जॉब से शादी की है और मैं इसी पर फोकस करना चाहता हूं। मैं मानता हूं कि शादी की सामग्री प्यार, विश्वास और प्रतिबद्धता होती है, और यह सब मैं अपने काम में फिलहाल डाल रहा हूं। और मुझे इस बात की खुशी है कि यह भी मुझे यही चीजें वापस दे रही है। उन्होंने आगे कहा कि वह दिल से बहुत रोमांटिक हैं और प्यार एक बहुत ही पवित्र और पर्सनल फीलिंग होती है। 

अगर कार्तिक आर्यन के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो उनके पाइपलाइन में अभी बहुत सारी फिल्में हैं। उन्हें जल्द ही फिल्म शहजादा में देखा जाएगा। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन बॉलीवुड अदाकारा कृति सेनन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। इसके बाद उन्हें अलाया एफ के साथ शशांक घोष की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म फ्रेडी में देखा जाएगा। वह साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित फिल्म सत्यनारायण की कथा में भी नजर आएंगे। 

End of Article