अनुष्का शर्मा ने 34वें जन्मदिन पर बढ़ती उम्र को लेकर कहा कुछ ऐसा, फैंस को दी ये करने की सलाह 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 1, 2022, 06:44 PM IST

Anushka Sharma Post: बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा अनुष्का शर्मा आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। जन्मदिन के खास मौके पर अनुष्का शर्मा ने अपनी तस्वीर साझा करते हुए अपने फैंस को एक शानदार सलाह दी है।

अनुष्का शर्मा ने 34वें जन्मदिन पर बढ़ती उम्र को लेकर कहा कुछ ऐसा, फैंस को दी ये करने की सलाह 
Photo Credit: Instagram

Anushka Sharma Birthday Post: बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। तुझमें रब दिखता है, ए दिल है मुश्किल और सुल्तान जैसी जबरदस्त फिल्में देने वाली अदाकारा अनुष्का शर्मा आज अपना 34 वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस फोटो में देखा जा सकता है कि अनुष्का शर्मा अपना बर्थडे केक मजे से खा रही हैं। यह पोस्ट साझा करने के साथ अनुष्का शर्मा ने अपने जन्मदिन को लेकर एक लंबा चौड़ा नोट भी लिखा है। यह नोट शेयर करने के साथ अदाकारा ने अपने फैंस को एक शानदार सलाह भी दी है।

केक की तस्वीर देखकर यह पता लगाया जा सकता है कि अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली ने उनके लिए यह केक मंगवाया है जिसमें 'हैप्पी बर्थडे माय लव' लिखा हुआ है। यह तस्वीर साझा करने के साथ अदाकारा ने पोस्ट में लिखकर बताया कि वह बहुत खुश हैं और इस दिन को बहुत अच्छे से इंजॉय कर रही हैं। उन्होंने कहा कि समय के साथ वह कम चीजों में ही खुशियां ढूंढ रही हैं और खुद को हर सिचुएशन में एक्सेप्ट करना सीख रही हैं। इस पोस्ट में अनुष्का शर्मा ने यह भी लिखा कि बढ़ती उम्र का यह बिजनेस बहुत अच्छा जा रहा है। इसके साथ उन्होंने लोगों को भी यह सलाह दी कि वह भी बढ़ती उम्र को इंजॉय करें। 

अदाकारा ने बर्थडे विशेज के लिए सबको धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि वह सबकी आभारी हैं। अनुष्का शर्मा ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने बर्थडे केक का सबसे बड़ा स्लाइस खाया है। जैसे ही अनुष्का शर्मा ने यह तस्वीर साझा की वैसे ही दिया मिर्जा, करिश्मा कपूर, वाणी कपूर, जरीन खान, ईशा गुप्ता और नीति मोहन समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। वहीं अदाकारा के फैंस ने भी उनकी खूब तारीफ की और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। 

End of Article