Janhvi Kapoor Dance Video: रेखा के 40 साल पुराने गाने पर जान्हवी कपूर ने किया डांस, एक्ट्रेस के दीवाने हुए फैंस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 1, 2022, 01:50 PM IST

Janhvi Kapoor Dance Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और खुद से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा के 40 साल पुराने गाने पर डांस करते हुए वीडियो शेयर किया।

Janhvi Kapoor Dance Video: रेखा के 40 साल पुराने गाने पर जान्हवी कपूर ने किया डांस, एक्ट्रेस के दीवाने हुए फैंस
Photo Credit: Instagram

Janhvi Kapoor Dance Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) उन एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जान्हवी अक्सर खुद से जुड़े पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वो जमकर एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

जान्हवी कपूर ने शेयर किया ये डांस वीडियो 

जान्हवी ने जो वीडियो शेयर किया उसमें वो रेड बॉर्डर वाला ब्लू कलर का लॉन्ग सूट पहने फ्लोर पर बैठी नजर आ रही हैं और उन्होंने मिडल पार्टिंग कर पोनीटेल बनाई हुई है। इस वीडियो में वो एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा के मशहूर गाने 'इन आंखों की मस्ती' गाने पर डांस करती दिख रही हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि इसमें वो रेखा जितना बेहतरीन डांस करती ही नजर आ रही हैं। उनके फैंस को भी एक्ट्रेस का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। 

फैंस कर रहे तारीफ

जान्हवी का ये डांस वीडियो उनके फैंस को पसंद आ रहा है और वो इसपर कमेंट कर एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। कुछ फैंस का कहना है कि इस वीडियो में उन्होंने बेहतरीन डांस किया है। फैंस ने वीडियो पर खूबसूरत, सुंदर, Wow जैसे कमेंट करते हुए हार्ट और फायर इमोजी का इस्तेमाल किया। तो वहीं जान्हवी की कजिन बहन शनाया कपूर और मनीष मल्होत्रा ने भी इस वीडियो पर हार्ट बनाकर कमेंट किया। मालूम हो कि इंस्टाग्राम पर जान्हवी के 16.5 मिलियन यानी 1 करोड़ 60 लाख फॉलोअर्स हैं।

वर्कफ्रंट

मालूम हो कि जान्हवी कपूर ने साल 2018 में फिल्म धड़क से बॉलीवुड डेब्यू किया था। अब वो वरुण धवन के साथ फिल्म बवाल में दिखेंगी। इसके अलावा वो आनंद एल राय की फिल्म गुड लक जैरी में भी नजर आएंगी। साथ ही वो राजकुमार राव के साथ फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में भी दिखेंगी।

End of Article