RRB Section Officer Admit Card 2026: आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (RRB Section Officer Admit Card) खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) आज यानी 8 अक्टूबर 2026 को सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। यहां आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
RRB Section Officer Exam Date: कब होगी आरआरबी सेक्शन कंट्रोल की परीक्षा
बता दें रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा देशभर के विभिन्न एग्जाम सेंटर्स पर आयोजित होगी। इसके लिए एग्जाम सिटी स्लिप 2 अक्टूबर 2026 को जारी हो चुका है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
RRB Section Officer Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RRB Section Officer Exam Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
RRB Section Officer Admit Card 2026: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- माता पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- डेट ऑफ बर्थ
- परीक्षा का नाम
- एग्जाम सेंटर का पता
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर
RRB Section Officer Admit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्य
यदि आपके एडमिट कार्ड में नाम, माता पिता का नाम या किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। साथ ही ध्यान रहे अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के एग्जाम हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें।
