देश

विपक्षी सांसदों के लंच से पहले भारी हंगामा, युवक खुद को बता रहा था 'मोदी का फैन', कांग्रेसियों ने जमकर पीटा

यह युवक पीएम मोदी के पक्ष में और राहुल गांधी के विरोध में कुछ कह रहा था। इसी बात पर कांग्रेसियों ने इसे जमकर पीटा। इससे पहले राहुल और प्रियंका वाड्रा दोनों पर पुलिसकर्मियों से हाथापाई करने का आरोप लग चुका है...

Image

कांग्रेसियों ने खुद को मोदी का फैन बता रहे शख्स को पीटा

Photo : ANI

Modi Fan Beaten: दिल्ली में विपक्षी सांसदों के लंच से पहले आज भारी हंगामा मच गया। मल्लिकार्जुन खरगे ने जिस कैफे में लंच के लिए सांसदों को बुलाया है, इसी कैफे के बाहर एक युवक को को कांग्रेसियों ने जमकर पीट दिया। यह कनाट प्लेस में बड़ा सा पोस्टर हाथ में लेकर खुद को मोदी का फैन बता रहा था। वह पोस्टर लहराते हुए ऊंची आवाज में प्रदर्शनकारियों से पीएम मोदी और अमित शाह से माफी मांगने को कह रहा था। इसी बात पर प्रदर्शनकारी भड़क उठे और उसकी पिटाई कर दी। हालांकि, कुछ लोग मारपीट करने वालों को रोकते भी नजर आए। कांग्रेसियों ने कहा कि युवक राहुल के विरोध में कुछ कह रहा था। ये युवक मीडिया के सामने रोता हुआ भी दिखाई दिया। इससे पहले राहुल और प्रियंका वाड्रा दोनों पर पुलिसकर्मियों से हाथापाई करने का आरोप लग चुका है जिसके लिए दिल्ली पुलिस ने केस भी दर्ज किया है।

बीजेपी ने कहा, कश्मीरी मुस्लिम युवा को पीटा

इसी के साथ एक बार फिर बीजेपी ने कांग्रेसियों पर कानून तोड़ने और माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया है। बीजेपी प्रवक्ता सिद्धार्थ यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि एक कश्मीरी मुस्लिम युवा को कांग्रेस कार्यकर्ता ने जमकर पीटा है, क्या ये है कांग्रेस का कल्चर है? इसके साथ ही प्रवक्ता ने राहुल पर पुलिसकर्मी से मारपीट का भी आरोप लगाया। सिद्धार्थ यादव ने कहा कि ये कुकृत्य राहुल गांधी और कांग्रेस द्वारा किया गया। एक हाथ में संविधान और दूसरे हाथ से कानून तोड़ना भारत की संस्कृति नहीं है। राहुल गांधी की खीझ और हताशा निकलकर आ रही है। राहुल गांधी देश आपका कुकृत्य देख रहा है।

कहा-प्रियंका ने कोहनी से पुलिसकर्मी को मारा

उन्होंने कहा, जिस तरह से कोहनी मारने का काम किया वो बर्दाश्त के बहार है, ये प्रियंका जी की तस्वीर है। यही है कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान? राहुल गांधी अपने कार्यकर्ताओं को लेकर वर्दी में खड़े सिपाही पर हमला कर रहे हैं। पुलिसकर्मियों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लात मारी।

पुलिसकर्मियों ने कहा, हमारे साथ मारपीट हुई

इस मामले पर एक पुरुष पुलिसकर्मी ने कहा, हम प्रोटेस्टर्स को शांति पूर्ण तरीके से हटा रहे थे तभी मुझे और मेरे साथी पुलिसकर्मी को नीचे गिरा दिया और एक सफेद कपड़े वाला शख्स ने हमें लात मारी और हमें चोट आई। वहीं, महिला पुलिसकर्मी ने कहा, हम प्रियंका मैडम को जब हटा रहे थे, तभी हमारे साथ धक्का मुक्की और मार पीट होने लगी।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article