Nana Patekar Interview: बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर (Nana Patekar) अब हमारे बीच नहीं हैं। 75 साल की उम्र में एक्टर के निधन की खबर ने उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री को गहरा झटका दिया है। नाना अपने बेबाक अंदाज और जिंदगी को लेकर खुलकर बात करने के लिए भी जाने जाते थे। वो कई मौकों पर मौत को लेकर अपनी सोच सामने रख चुके थे। अब उनके निधन के बाद उनका एक पुराना इंटरव्यू चर्चा में आ गया है। इस बातचीत में नाना ने अपनी मौत को लेकर ऐसी बात कही थी, जिसे आज उनके निधन के बाद सुनना फैंस के लिए काफी भावुक कर देने वाला है। तो चलिए जानते हैं कि वेलकम (Welcome) एक्टर नाना पाटेकर ने इंटरव्यू में कहा है।
TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें:Nana Patekar Last Rites: पुणे में होगा दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, PM Modi ने दी श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर ने कही ये बात
एक्टर नाना पाटेकर के निधन के बाद एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है। News 18 से बातचीत में नाना पाटेकर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की थी। एक्टर ने कहा था, 'कभी-कभार ‘वेलकम’ जैसी फिल्में करना ठीक है, लेकिन मेरे पास इतना बड़ा और प्रभावी माध्यम है, जिसके जरिए अगर मैं कुछ कहता नहीं हूं, तो मेरे एक्टर होने का कोई फायदा नहीं है। मुझे तकलीफ होनी चाहिए, मेरे आसपास जो घट रहा है, उससे तकलीफ तो होनी चाहिए। और उसे उजागर करने का एक ही तरीका है, ये कैमरा है। उसके सामने हम उजागर करते हैं। ऐसी कहानी अगर उसका हिस्सा न बनूं तो क्या फायदा?' नाना पाटेकर ने सिनेमा के कमर्शियल पहलू और जिंदगी की अनिश्चितता पर भी बात की थी। उन्होंने कहा, 'वैसे ऊटपटांग फिल्में हम करते रहेंगे, पैसे कमाते रहेंगे। और मैं कल मरने वाला हूं, इस पर अगर मैं भरोसा करूंगा तो आज अच्छा जी सकता हूं।'
TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें:Nana Patekar Last Post: आखिरी दिनों में भी लोगों की मदद में जुटे थे नाना पाटेकर, हाथ से लिखे नोट ने खींचा ध्यान
इन फिल्मों में किया काम
नाना पाटेकर ने अपने लंबे करियर में कई शानदार किरदार निभाए। ‘परिंदा’ (Parinda), ‘क्रांतिवीर’ (Krantiveer), ‘अब तक छप्पन’ (Ab Tak Chhappan), ‘नटसम्राट’ (Natsamrat) जैसी फिल्मों में उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया। नाना पाटेकर के इस इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
