थ्री इडियट्स, की एंड का से लेकर तमाशा तक, इन 6 सुपरहिट फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं अनुष्का शर्मा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 1, 2022, 01:22 PM IST

आज 1 मई 2022 को अनुष्का अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में आइए जानते हैं अनुष्का शर्मा की ठुकराई हुई कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में, जिसने कैटरीना कैफ, करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा को रातो रात स्टार बना दिया।

थ्री इडियट्स, की एंड का से लेकर तमाशा तक, इन 6 सुपरहिट फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं अनुष्का शर्मा
Photo Credit: Instagram

Anushka Sharma Rejected Movies: अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं जिसने अपने दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमाया है। कभी जब तक है जान में जर्नलिस्ट तो कभी सुल्तान में पहलवान के किरदार में अभिनेत्री अपनी दमदार एक्टिंग के साथ दिलकश अदाओं से दर्शकों के दिलों में छाप छोड़ने में कामयाब रही हैं। साल 2008 में रिलीज रब ने बना दी जोड़ी में अभिनेत्री ने शाहरुख खान के साथ डेब्यू किया था, इसके बाद अभिनेत्री एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आई।

लेकिन इस बात से आप शायद ही वाकिफ होंगे की अभिनेत्री एक दो नहीं बल्कि 6 फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं, जो रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में शामिल हुई थी। आज 1 मई 2022 को अनुष्का अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में आइए जानते हैं अनुष्का शर्मा की ठुकराई हुई कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में, जिसने कैटरीना कैफ, करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा को रातो रात सुपरहिट कर दिया।

की एंड का – करीना कपूर खान

की एंड का फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ करीना कपूर खान की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था, लेकिन आप शायद ही जानते होंगे कि इस फिल्म के लिए पहले बॉलीवुड की बबली गर्ल यानी अनुष्का शर्मा को अप्रोच किया गया था। हालांकि किसी कारणवश अभिनेत्री ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। इसके बाद की का किरदार करीना कपूर खान ने निभाया।

तमाशा – दीपिका पादुकोण

इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में नजर आई थी। फिल्म ने सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था। लेकिन आपको शायद ही पता होगा कि फिल्म मेकर्स ने तारा की भूमिका में पहले अनुष्का शर्मा को अप्रोच किया था। हालांकि अनुष्का ने इस फिल्म को करने से इंकार कर दिया। इसके बाद दीपिका पादुकोण तारा की भूमिका में नजर आई।

टू स्टेट्स- आलिया

टू स्टेट्स में कृष मल्होत्रा और अनन्या स्वामीनाथन के किरदार में अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में अनन्या के किरदार के लिए फिल्म मेकर्स की पहली पसंद अनुष्का शर्मा थी, लेकिन अभिनेत्री ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। इसके बाद अर्जुन कपूर के साथ आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आई।

बार बार देखो – कैटरीना कैफ

रोमांस से भरपूर इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ ने मुख्य भूमिका निभाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में दीया कपूर का रोल पहले अनुष्का शर्मा को ऑफर किया गया था, लेकिन अभिनेत्री ने फिल्म को करने से इंकार कर दिया था। इसके बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में नजर आई।

थ्री इडियट्स – करीना कपूर

साल 2009 में रिलीज बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों में से एक थ्री इडियट्स में पिया के रोल के लिए सबसे पहले अनुष्का शर्मा को अप्रोच किया गया था, लेकिन व्यस्तता के कारण अभिनेत्री ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। इसके बाद आमिर खान, आर माधवन और शर्मा जोशी के साथ करीना कपूर मुख्य भूमिका में नजर आई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही गदर मचा दिया था।

आगाडु – तमन्ना भाटिया

रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में पहले महेश बाबू के साथ अनुष्का शर्मा को अप्रोच किया गया था, लेकिन अन्य प्रोजेक्ट्स पर व्यस्त होने के कारण अभिनेत्री ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। इसके बाद श्री वैतिला द्वारा निर्देशित इस फिल्म में महेश बाबू के साथ तमन्ना मुख्य भूमिका में नजर आई।

इस फिल्म से मचाएंगी गदर

अनुष्का की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो अभिनेत्री जल्द ही चकड़ा एक्सप्रेस में नजर आने वाली हैं। प्रोसित रॉय द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम की मशहूर खिलाड़ी झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है। फिल्म के जरिए दिखाया जाएगा कि साल 2008 में महिला क्रिकेट टीम की कप्तान झूलन गोस्वामी ने कैसे नक्शे पर देश की महिला टीम का नाम सोने के अक्षरों में दर्ज कराया। फिल्म अगले साल 2 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज होगी। बता दें साल 2018 में रिलीज जीरो के बाद यह अनुष्का शर्मा की पहली फिल्म होगी।

End of Article