टीवी मसाला

Bigg Boss 20: 'कुत्ते जैसे खाना..' Qazi Touqeer संग Scout OP के हरकत पर फूटा गौहर खान का गुस्सा, निकाली अकड़

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में काजी तौकीर और स्काउट ओपी के बीच खूब बवाल हो रहा है। दोनों के झगड़े पर गौहर खान का रिएक्शन आया है और वह स्काउट पर भड़की हैं।

Image

gauahar khan on qazi and scout (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में काजी तौकीर (Qazi Touqeer) और माही विज एक टीम में हो गए हैं और उन दोनों के खिलाफ पूरा घर हो गया है। काजी के ड्रामों से अब हर कोई इरिटेट होने लगा है और इस वजह से शो के कुछ लोग काजी से हर बात पर लड़ रहे हैं। काजी से स्काउट की लड़ाई भी काफी बढ़ गई है। कैप्टेंसी टास्क में काजी के मुंह से धूक के कुछ छींटे स्काउट पर गिर गए, जिसके बाद दोनों के बीच काफी बवाल हुआ। इसके बाद स्काउट काजी को खाना देते दिखे, लेकिन इस मौके पर स्काउट अपने बर्ताव पर ट्रोल हो गए। गौहर खान ने इस मामले पर अपनी भड़ास निकाली है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: लव गिल की एक चाल से घरवालों ने खोया सारा राशन, फूटा Kanika Mann का गुस्सा; हुई गंदी लड़ाई

    लव गिल पर भड़कीं गौहर खान

    बिग बॉस 20 के बीते एपिसोड में काजी ने तबीयत खराब होने पर लव गिल से खाना लाने के लिए कहा। इस मौके पर लव ये बात स्काउट को आकर किचन एरिया में बता देती हैं, जिस पर स्काउट भड़क कर बोलते हैं कि तुम क्यों लेकर जाओगी। वो क्यों नहीं आएगा। हालांकि, आखिर में काजी तौकीर को खाना देने स्काउट जाते हैं, लेकिन वह कुछ बोलते नहीं हैं। वह खाने की प्लेट टेबल पर रखकर आ जाते हैं। स्काउट के इस बर्ताव पर माही विज बोलती हैं कि ऐसा लग रहा है कि किसी कुत्ते को खाना दे रहा है। गौहर खान को भी स्काउट की ये हरकत पसंद नहीं आई है। इस पर गौहर ने भड़ास निकाली है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'हाथ कैसे लगाया', Pandya Store फेम Simran Budharup पर आदमी ने किया हमला, सड़क पर चिल्लाती रहीं एक्ट्रेस

      स्काउट को गौहर खान ने लिया आडे़ हाथ

      गौहर खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक साथ कई वीडियोज शेयर किए। पहले वीडियो में गौहर ने लव गिल को आडे़ हाथ लिया। गौहर ने बताया कि वह मानती हैं कि लव गिल में अच्छाई है। उनमें कुछ अच्छी चीजें दिखाई देती हैं, लेकिन गलत संगत का असर गलत होता है। गौहर ने लव की तारीफ की कि काजी के लिए खाना लाने के लिए मान गईं, लेकिन लव ने अंदर जाकर ये बात स्काउट को बताई थी। लव की ये हरकत गौहर को पसंद नहीं आई।

      गौहर खान ने काजी का किया सपोर्ट

      दूसरे वीडियो में गौहर खान ने स्काउट को खरी खोटी सुनाई और बताया कि स्काउट इस पूरे हफ्ते काफी निगेटिव दिखाई दे रहा है और सलमान खान को वीकेंड का वार में ये बात स्काउट को बतानी चाहिए। इसके बाद गौहर खान वो स्थिति बताती हैं, जब टास्क में काजी सोफे पर बैठे थे और स्काउट पीछे टेबल पर बैठे थे, लेकिन स्काउट ने अपने पैर ऊपर कर काजी के पीछे थे। गौहर ने स्काउट की इस हरकत पर भड़कते हुए कहा कि ये तो बेसिक मैनर्स है कि कोई भी हो तो आप अपने पैर उठाकर ऐसे नहीं बैठ सकते हैं। गौहर ने आम्रपाली का भी उदाहरण दिया और बताया कि जब आम्रपाली बैठी थीं तब स्काउट ने पैर ऊपर नहीं रखे थे। आखिर में गौहर ने बताया कि जैसे स्काउट ने काजी को खाना दिया वैसे वह लोग अपने कुत्ते को भी नहीं देते। वह गली तो कुत्ते को भी अच्छे से देते हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article