Nana Patekar Son Malhar Patekar Video: बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर (Nana Patekar) के निधन की खबर ने बॉलीवुड और मराठी सिनेमा को गहरे सदमे में डाल दिया है। 75 साल के दिग्गज एक्टर ने 8 अक्टूबर की सुबह गोवा में आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद परिवार के लोग गोवा पहुंचने लगे। इसी बीच नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर (Malhar Patekar) भी गोवा पहुंचे। अपने पिता को खोने के बाद मल्हार काफी भावुक नजर आए। गोवा मेडिकल कॉलेज की मॉर्चरी पहुंचने के दौरान उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके चेहरे पर पिता को खोने का दर्द साफ दिखाई दे रहा है।
TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें:‘मैं कल मरने वाला हूं...’ Nana Patekar ने महीनों पहले ही कर दी थी अपनी मौत की बात, अब वायरल हो रहा पुराना बयान
पूरी तरह से टूट गए मल्हार पाटेकर
नाना पाटेकर के निधन की खबर मिलने के बाद मल्हार पाटेकर गोवा के लिए रवाना हुए थे। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह गोवा मेडिकल कॉलेज की मॉर्चरी पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान मल्हार काफी टूटे हुए नजर आए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने की कोशिश की। वीडियो में मल्हार के चेहरे पर पिता को खोने का गम साफ नजर आ रहा है। वो काफी भावुक दिखाई दे रहे हैं और उनके आसपास मौजूद लोग उन्हें संभालते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बताते चले कि नाना पाटेकर के निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई है।
TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें:Nana Patekar Last Video: मौत से सिर्फ 4 दिन पहले हंस-नाच रहे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
पुणे में होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के पार्थिव शरीर का आज शाम पुणे के पास डोणजे गांव स्थित उनके घर पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुणे के जिलाधिकारी जितेंद्र डुडी ने इसकी जानकारी दी है। आपको बता दें कि नाना पाटेकर के सिनेमा और मराठी थिएटर में योगदान को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने उनके अंतिम संस्कार को राजकीय सम्मान के साथ करने का फैसला किया है। नाना पाटेकर के निधन की खबर ने फैंस और स्टार्स को हैरान कर दिया है।
