Drishyam 2: अजय देवगन की 'दृश्यम 2' में हुई अक्षय खन्ना की एंट्री, तब्बू ने तस्वीर शेयर कर दी जानकारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 30, 2022, 01:42 PM IST

Drishyam 2: अक्षय खन्ना और तब्बू स्टारर फिल्म दृश्यम 2 में एक्टर अक्षय खन्ना की एंट्री हो गई है। तब्बू ने अक्षय संग तस्वीर शेयर कर फैंस को यह खुशखबरी दी।

Drishyam 2: अजय देवगन की 'दृश्यम 2' में हुई अक्षय खन्ना की एंट्री, तब्बू ने तस्वीर शेयर कर दी जानकारी
Photo Credit: Instagram

Akshaye Khanna Joins Drishyam 2: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म दृश्यम (Drishyam) साल 2015 में रिलीज हुई थी जो सुपरहिट साबित हुई थी। अब इस फिल्म के सेकंड पार्ट की रीमेक की तैयारी चल रही है। मोहनलाल स्टारर दृश्यम 2 (Drishyam 2) में एक्टर अजय देवगन और तब्बू लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म के सेकंड पार्ट के रिलीज होने का फैंस लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

तब्बू ने शेयर किया ये पोस्ट

अब इस फिल्म में एक और एक्टर की एंट्री हो गई है और वो हैं 'दिल चाहता है' फेम अक्षय खन्ना। एक्ट्रेस तब्बू ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह जानकारी दी कि अक्षय अब फिल्म का हिस्सा बन गए हैं। तब्बू ने अत फोटो शेयर की जिसमें अक्षय आगे बैठे हुए दिख रहे हैं और पीछे तब्बू हैं, हालांकि उनके चेहरे पर कैमरा का फोकस नहीं है। इस तस्वीर को शेयर कर तब्बू ने लिखा, 'दृश्यम 2 में इतने बेहतरीन एक्टर के जुड़ने से काफी खुश हूं।' हालांकि फिल्म में अक्षय के रोल के बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

सेलेब्स ने किए कमेंट

तब्बू ने जैसे ही अक्षय से जुड़ा ये पोस्ट सोशल मीडिया पर किया, फैंस और सेलेब्स ने इसपर कमेंट करना शुरू कर दिया। फराह खान ने इसपर कमेंट कर लिखा, 'लव हिम'। तो वहीं ऋचा चड्ढा, दृष्टि धामी और युविका चौधरी ने भी इसपर कमेंट किया। वहीं दूसरी तरफ फैंस भी इस पोस्ट पर कमेंट कर अक्षय को बेहतरीन एक्टर बता रहे हैं। फैंस का कहना है कि वो यह फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कैसी थी पहली फिल्म

मालूम हो कि फिल्म का पहला भाग साल 2015 में रिलीज हुआ था। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म को दिवंगत डायरेक्टर निशिकांत कामत ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, श्रेया सरन और इशिता दत्ता अहम रोल में थे। बीते साल 2021 में मलयालम में फिल्‍म का सीक्‍वल रिलीज हुआ, जिसके बाद से ही हिंदी में भी इसके सीक्‍वल की तैयारी चल रही है।

फिल्म दृश्यम की कहानी

साल 2015 में रिलीज हुई 'दृश्‍यम' एक मिडल क्लास परिवार की कहानी है, जिसकी बेटी के साथ एक अनहोनी हो जाती है और इसके लिए दोषी लड़के की हादसे में मौत हो जाती है। परिवार उस लड़के की लाश को छुपाता है और पुलिस से फैमिली को बचाने के लिए कहानी बुनते हैं। बता दें कि 'दृश्‍यम 2' को अभ‍िषेक पाठक डायरेक्‍ट कर रहे हैं। फिल्‍म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगोनकर की भूमिका में होंगे।

End of Article