Drishyam 2 Shooting: तब्बू ने शुरू की दृश्यम 2 की शूटिंग, सेट से शेयर की पहली फोटो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 26, 2022, 10:02 PM IST

Drishyam 2 Shooting: दृश्यम-2 में चार लोगों के परिवार की कहानी है, जिनका जीवन उनकी बड़ी बेटी के साथ हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद पूरी से उलट पुटल जाता है। अब आगे की कहानी दिखाई जाएगी...

Drishyam 2 Shooting: तब्बू ने शुरू की दृश्यम 2 की शूटिंग, सेट से शेयर की पहली फोटो

Tabu Drishyam 2: सुपरहिट फिल्म दृश्यम के दर्शकों के लिए खुशखबरी है। अब अभिनेत्री तब्बू ने मंगलवार को अपनी इस मचअवेटेड क्राइम थ्रिलर दृश्यम के सीक्वल की शूटिंग शुरू कर दी है। दिवंगत निशिकांत कामत द्वारा निर्देशित दृश्यम, मोहनलाल स्टारर इसी नाम से साल 2013 में रिलीज हुई थी। अब इसी का हिंदी रीमेक अजय देवगन और तब्बू लेकर आ रहे हैं। दृश्यम-2 में चार लोगों के परिवार की कहानी है, जिनका जीवन उनकी बड़ी बेटी के साथ हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद पूरी से उलट पुटल जाता है। सीक्वल अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित है और इसमें तब्बू एकबार फिर से पुलिस महानिरीक्षक(DGP) मीरा देशमुख की भूमिका में दिखेंगी।

बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू ने इंस्टाग्राम पर एक क्लैपबोर्ड की तस्वीर शेयर की है। शूटिंग लोकेशन से तब्बू ने लिखा, 'दिन 1. दृश्यम 2'। फरवरी में फ्लोर पर आने वाली इस फिल्म की शूटिंग गोवा में हो रही है। फिल्म में एकबार फिर से अजय देवगन, श्रिया सरन और इशिता दत्ता भी नजर आएंगे। 

फिल्म दृश्यम 2 को भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक, कृष्ण कुमार द्वारा प्रोड्यूज किया जा रहा है। साथ ही संजीव जोशी, आदित्य चौकसे और शिव चनाना इसे को-प्रोड्यूज करेंगे। इसकी के साथ तब्बू अगली बार भूल भुलैया 2 में दिखाई देंगी, जो 20 मई को रिलीज होने वाली है।

बता दें साल 2015 में दृश्यम रिलीज होने के बाद से दर्शक इसके दूसरे पार्ट के इंतजार में आंख गड़ाए हुए हैं। मलयालम में दृश्याम 2 रिलीज होते ही इस फिल्म के हिंदी रीमेक की कवायद शुरू हो गई थी। फिल्म की कहानी दृश्यम में घटी घटना के 6 साल बाद की होगी। इस फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन के साथ तब्बू नजर आने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग जुलाई 2021 में शुरू की गई थी, अब फिल्म को साल 2022 के अंत तक रिलीज करने की तैयारी है।

End of Article