Drishyam 2 Release Date: इस दिन रिलीज होगी अजय देवगन-तब्बू की दृश्यम 2, सात साल आगे बढ़ेगी कहानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 21, 2022, 01:16 PM IST

Drishyam 2 Release Date: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म दृश्यम का दूसरा पार्ट दृश्यम 2 की रिलीज डेट की घोषणा हो गई है। फिल्म राजकुमार राव की भीड़ से बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी।

Drishyam 2 Release Date: इस दिन रिलीज होगी अजय देवगन-तब्बू की दृश्यम 2, सात साल आगे बढ़ेगी कहानी

Drishyam 2 Release Date. अजय देवगन और तब्बू की फिल्म दृश्यम के दूसरे पार्ट दृश्यम 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब दृश्यम 2 को लेकर बड़ी अपडेट आई है। फिल्म के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। दृश्यम 2 इस साल नवंबर में रिलीज होगी। फिल्म में इस बार अजय देवगन और तब्बू के अलावा अक्षय खन्ना भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं।  

अजय देवगन (Ajay Devgn), तब्बू (Tabu) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म की रिलीज की घोषणा की है। दृश्यम 2 18 नवंबर 2022 (Drishyam 2 Release Date) को रिलीज होगी। फिल्म को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के शेड्यूल की शूटिंग मुंबई, गोवा में हुई। इसके अलावा आखिरी शेड्यूल की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राजकुमार राव और अभिनव सिन्हा की फिल्म भीड़ से क्लैश करेगी। फिल्म में राजकुमार राव के अलावा भूमि पेडनेकर और दीया मिर्जा अहम रोल में हैं।  

सात साल आगे बढ़ेगी कहानी
दृश्यम फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी अजय देवगन और परिवार के ईर्द-गिर्द थी। अजय देवगन अपने परिवार को बचाने के लिए आईजीपी मीरा देशमुख से टक्कर लेता है। वहीं, ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की कहानी अब सात साल आगे बढ़ने वाली है। फिल्म साउथ की फिल्म दृश्यम 2 का रीमेक है। दृश्यम 2 19 फरवरी 2021 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में साउथ के पॉपुलर एक्टर मोहनलाल लीड रोल में थे।

गौरतलब है कि दृश्यम पहले पार्ट में अजय देवगन, तब्बू के अलावा श्रिया सरन, इशिता दत्ता अहम रोल में थे। वहीं, दृश्यम पार्ट 2 में जहां, अजय देवगन विजय सलगांवकर के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं,अक्षय खन्ना और रजत कपूर भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं।   
 

End of Article