Rudra The Edge of Darkness: डबल मर्डर के राज से पर्दा उठाएंगे अजय देवगन, रुद्रा के ट्रेलर में फिर दिखा एक्शन अवतार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2022, 05:10 PM IST

Rudra the edge of Darkness: अजय देवगन जल्द ही वेब सीरीज रुद्रा द एज ऑफ डार्कनेस के जरिए अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया है। देखें ट्रेलर...

Rudra The Edge of Darkness: डबल मर्डर के राज से पर्दा उठाएंगे अजय देवगन, रुद्रा के ट्रेलर में फिर दिखा एक्शन अवतार

Ajay Devgn Web Series Rudra Trailer. अजय देवगन जल्द ही अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। अजय देवगन डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज रुद्रा में नजर आने वाले हैं। रुद्रा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये वेब सीरीज एक मर्डर मिस्ट्री और क्राइम थ्रिलर है, जिसमें अजय देवगन एक स्पेशल ऑफिसर का रोल निभा रहे हैं।   
 
दो मिनट 11 सेकंड के ट्रेलर (Rudra Ajay Devgn web series trailer) की शुरुआत में अजय देवगन स्पेशल ऑफिसर डीसीपी रुद्र वीर सिंह के रोल में एंट्री कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने का टास्क दिया जाता है। ट्रेलर में इंटेंस म्यूज‍िक, डार्क बैकग्रांउड और सस्पेंस दिखाया गया है। वहीं, सीरीज में उनकी वाइफ के रोल में ईशा देओल नजर आ रही हैं। रुद्र और उनकी पत्नी के रिश्ते ठीक नहीं है। इसके अलावा एक्ट्रेस राशि खन्ना रुद्र की खास दोस्त बनी हैं। फैंस को सीरीज में खूब सारा एक्शन भी देखने को मिलेगा। 

अजय देवगन ने शेयर किया ट्रेलर
अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर रुद्रा का ट्रेलर (Rudra the edge of darkness) भी शेयर किया है। ट्रेलर के साथ अजय देवगन ने लिखा, 'रोशन और अंधेरे के बीच की लकीर, जहां पर मैं रहता हूं। रुद्रा जल्द आ रहा है।' गौरतलब है कि अजय देवगन की यह सीरीज ब्रिटिश साइकोलॉजिकल क्राइम ड्रामा सीरीज लूथर की हिंदी रीमेक है। आपको बता दें कि अजय देवगन की फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया भी इससे पहले डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी।

अजय देवगन की इस वेब सीरीज का निर्माण बीबीसी स्टूडियोज और एप्लॉज एंटरटेनमेंट ने किया है। अजय देवगन ने बताया कि उनके इस सीरीज की कहानी बांध कर रखने वाली है। 

End of Article