10 Years Of EK Tha Tiger: सलमान खान अपनी बहुचर्चित फिल्म टाइगर 3 को लेकर चर्चा में हैं। सलमान खान, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म टाइगर 3 शूटिंग के अंतिम चरणों में है। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इसी बीच मेकर्स ने एक वीडियो शेयर कर फैन्स को सेलिब्रेशन का नया मौका दिया है। सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म एक था टाइगर के 10 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके को सेलिब्रेट करते हुए कटरीना कैफ ने एक नया वीडियो शेयर किया है। जिसके जरिए उन्होंने फैन्स को बताया है कि टाइगर और जोया फिर से आ रहे हैं। दोनों की जर्नी देखने के लिए फिर से तैयार हो जाइए।
एक था टाइगर के दस साल पूरे होने के मौके पर मेकर्स ने फिल्म के अगले सीक्वल की रिलीज डेट जारी कर दी है। यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित टाइगर 3 अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। ऑफिशियल रिलीज डेट के मुताबिक फिल्म टाइगर 3 अगले साल 21 अप्रैल 2023 को पर्दे पर आएगी। कटरीना कैफ ने अपने पोस्ट में लिखा- '10YearsOfEKThaTiger टाइगर और जोया की यात्रा का एक दशक! और यह #Tiger3 में ईद 2023 पर जारी है। #Tiger3 को #YRF50 के साथ 21 अप्रैल 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज हो रही है।'
यूक्रेन में हुई फिल्म की शूटिंग
फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग में कुछ हिस्सा यूक्रेन का भी शूट किया गया है। फिल्म के शूट के लिए यूक्रेन को सबसे खूबसूरत लोकेशन में से एक माना जाता है। इस फिल्म की लोकेशन जब फाइनल की गई थी तो मेकर्स ने यूक्रेन का नाम पहले से डिसाइड कर रखा था।
आपको बता दें, टाइगर 3 से पहले सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली रिलीज होगी। फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला वाला द्वारा निर्मित फिल्म इसी साल 30 दिसंबर के दिन रिलीज होने वाली है। फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े नजर आएंगी।

