Independence Day Wishes: सलमान- शाहरुख समेत इन सेलेब्स ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, सोशल मीडिया पर किए खास पोस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 15, 2022, 12:59 PM IST

आज देशभर में 76वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर सलमान खान, शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा समेत तमाम सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

Independence Day Wishes: सलमान- शाहरुख समेत इन सेलेब्स ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, सोशल मीडिया पर किए खास पोस्ट
Photo Credit: Instagram

आज 15 अगस्त 2022 को  यानी सोमवार के दिन देश 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस साल देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस दिन को आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक सेलिब्रेट कर रहे हैं। कई बॉलीवुड एक्टर्स ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बधाई दी। देखें सलमान खान से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक ने कैसे मनाया आजादी का जश्न। 

सलमान खान

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर की जिसमें वो तिरंगा लहराते हुए नजर आ रहे हैं। इसे शेयर कर सलमान ने लिखा, 'आप सभी को 75वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई.. जय हिंद।'

शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने इस मौके पर एक खास वीडियो शेयर किया जिसमें वो अपने तीनों बच्चों के साथ घर की छत पर तिरंगा फहराते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने लिखा, 'घर पर ही युवाओं को अपने देश भारत के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का सार और बलिदान सिखा रहा हूं। इसके लिए अभी और बहुत कुछ सिखाना होगा। लेकिन घर के छोटों द्वारा झंडा फहराने से हम सभी को गर्व, प्रेम और खुशी का अनुभव हुआ।

प्रियंका चोपड़ा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले ही लॉस एंजेलिस में रह रही हों लेकिन वो खास मौकों पर फैंस को बधाई देना कभी नहीं भूलतीं। अब स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर फैंस को बधाई दी। प्रियंका ने वीडियो शेयर की जिसमें 'वंदे मातरम' सुनाई दे रहा है। इसमें एक पुराने अखबार की  तस्वीर भी है जिसमें लिखा है, 'स्वतंत्र भारत: ब्रिटिश शासन समाप्त'।

अजय देवगन

अजय देवगन ने वीडियो शेयर कर लिखा, 'आजादी के 75 साल। हम सभी के लिए खुशी और गर्व का क्षण। हम ताकत से ताकत की ओर बढ़ें। सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।'

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली के साथ अपनी फोटो पोस्ट की जिसमें पीछे तिरंगा लहराता नजर आ रहा है। इसे शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा, 'हमारी आजादी के 75 साल का जश्न। दुनिया भर में सभी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!
जय हिंद।'

यश

केजीएफ एक्टर यश ने भी इस मौके पर सोशल मीडिया पर खास फोटो शेयर की, जिसमें वो अपने परिवार संग तिरंगा लिए दिख रहे हैं। 

इसके अलावा एक्टर आर. माधवन, अभिषेक बच्चन और शाहिद कपूर जैसे तमाम सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

End of Article