बॉलीवुड

अरिजीत सिंह ने म्यूजिक इंडस्ट्री से लिया रिटायरमेंट? सिंगर ने कहा- 'मैं म्यूजिक बनाना नहीं...'

  • Authored by: Abhay
  • Updated Jan 27, 2026, 09:08 PM IST

Arijit Singh Retirement: एक्ट्रेस अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने अभी हाल में एक पोस्ट शेयर किया है जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। सिंगर ने प्लेबैक सिंगिंग से 'रिटायरमेंट' का ऐलान कर दिया है। सिंगर के इस फैसले ने सबको हैरान कर दिया है लेकिन इसके साथ उन्होंने कहा कि...

Arijit Singh Retirement

Image Source: Arijit Singh Instagram

Arijit Singh Retirement: बॉलीवुड स्टार्स के साथ-साथ म्यूजिक इंडस्ट्री के लोग भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बने रहते हैं। कभी किसी सिंगर का बयान वायरल हो जाता है, तो कभी किसी सिंगर से जुड़ी हैरान करने वाली खबर सामने आ जाती हैं। इन सब के बीच फेमस अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने कुछ ऐसा कर दिया जिसने सबको हैरान कर दिया है। अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने प्लेबैक सिंगिंग से 'रिटायरमेंट' का ऐलान कर दिया है। वो अब नई फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया असाइनमेंट नहीं लेंगे। इस खबर के सामने आने के बाद बी-टाउन में हलचल मच गई है। लेकिन इस रिटायरमेंट के साथ अरिजीत सिंह ने एक पोस्ट और शेयर की है, जिसे देखने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है।

अरिजीत सिंह ने लिया रिटायरमेंट?

सिंगर अरिजीत सिंह एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि अरिजीत सिंह की अभी हाल में शेयर की गई एक पोस्ट है। अरिजीत सिंह ने पोस्ट शेयर करते हुए रिटायरमेंट लेने का ऐलान किया। अरिजीत सिंह ने अपने प्राइवेट अकाउंट पर ट्वीट किया, 'हैलो, सभी को हैप्पी न्यू ईयर। मैं आप सबको इतने सालों से इतना प्यार देने के लिए थैंक यू कहना चाहता हूं। मैं खुशी से ऐलान करता हूं कि अब मैं प्लेबैक वोकलिस्ट के तौर पर कोई नया असाइनमेंट नहीं लूंगा। मैं इसे बंद कर रहा हूं। ये एक बहुत ही शानदार सफर था।' उन्होंने आगे लिखा, 'भगवान ने मुझ पर बहुत मेहरबानी की है। मैं अच्छे म्यूजिक का फैन हूं और आगे चलकर खुद और ज्यादा सीखूंगा तथा एक छोटे-से आर्टिस्ट के तौर पर खुद ज्यादा काम करूंगा। फिर से थैंक यू आपके सारे सपोर्ट के लिए। अभी कुछ पेंडिंग कमिटमेंट्स पूरे करने बाकी हैं, मैं उन्हें पूरा कर लूंगा। तो इस साल आपको कुछ रिलीज मिल सकती हैं। बस इतना क्लियर कर दूं कि मैं म्यूजिक बनाना नहीं छोड़ रहा हूं।'

एक्स पर ट्रेंड करने लगे अरिजीत सिंह

अरिजीत सिंह के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है। अरिजीत सिंह के फैंस उनके आगे के सफर के लिए बधाई देते नजर आए, तो कई ने सिंगर से इस फैसले को वापस लेने की मांग की। अरिजीत सिंह के फैसले को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

Abhay
Abhay author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article