बॉलीवुड

Fitratein Song: अरिजीत सिंह के नए गाने को सुनकर मदहोश हुए लोग, टाइम्स म्यूजिक पर हुआ रिलीज

Arijit Singh Song Fitratein: बॉलीवुड के स्टार सिंगर अरिजीत सिंह के गानों को सुनकर लोग सातवें आसमान पर पहुंच जाते हैं। इस बीच अरिजीत सिंह का न्यू सॉन्ग फितरतें टाइम्स म्यूजिक पर रिलीज हो गया है। इस सॉन्ग ने यूट्यूब वर्ल्ड में धमाल मचा दिया है। सभी लोग गाने को दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं।

Image

pic credit-times music (youtube)

Arijit Singh Song Fitratein: बॉलीवुड के स्टार सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) के गानों को सुनकर सभी लोग मदहोश हो जाते हैं। अरिजीत सिंह ने एक से एक हिट गाने गाए हैं। इस बीच अरिजीत सिंह का नया गाना रिलीज हो गया है। बता दें कि अरिजीत सिंह का न्यू सॉन्ग फितरतें (Fitratein) टाइम्स म्यूजिक पर रिलीज हुआ है। ये गाना यूट्यूब पर छा गया है। लोग इसे काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं अरिजित के इस न्यू सॉन्ग के बारे में।

अरिजीत सिंह के गाने ने मचाया धमाल

अरिजीत सिंह के नए गाने फितरतें में रोनक फूकन ने म्यूजिक दिया है। इस गाने के लिए लोग उनकी लोग दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। उनके संगीत ने सबको दीवाना बना दिया है। सैयद आमिर हुसैन-सोहम मजूमदार ने इस गाने के बोल लिखे हैं। अरिजीत की आवाज में वो पुरानी जादूगरी फिर लौट आई है। वीडियो में सनम जौहर और कनिका कपूर की जोड़ी कमाल की लग रही है। सनम के एक्सप्रेशन और कनिका की ग्रेस ने दोबारा मिले प्यार की कहानी को और खूबसूरत बना दिया। इस गाने के बारे में सनम ने बात करते हुए कहा कि, ' अरिजीत का गाना करना अपने आप में बड़ा पल है। फितरतें में सिर्फ रोमांस है और उनकी आवाज इसे जादुई बना देती है। इस बारे में कनिका कपूर ने कहा, 'पहली बार सुना तो पता चल गया कि अरिजीत ने फिर कमाल कर दिया। शूटिंग के दौरान लगा जैसे कोई पुरानी प्यारी याद जी रही हूं। टाइम्स म्यूजिक के सीईओ मंदार ठाकुर ने सॉन्ग फितरतें के बारे में कहा 'अरिजीत का हर गाना एक कल्चरल मोमेंट होता है और फितरतें इस सीजन का बेस्ट गिफ्ट है।'

अरिजीत सिंह ने ऐसे की शुरुआत

बताते चलें कि अरिजीत सिंह हमेशा से अपनी शानदार आवाज के अलावा अलग स्टाइल की गायकी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक कई हिंदी और बांग्ली फिल्मों में बेहतरीन गाने गाए हैं, जिसे दर्शक हमेशा से पसंद करते आए हैं। अरिजीत सिंह को पहली बार सिंगिंग रियलिटी शो फेम गुरुकुल में देखा गया था। हालांकि इस शो में वह कम वोट हासिल करने के चलते बाहर हो गए थे। हालांकि इसके बाद अरिजीत ने कड़ी मेहनत की और फिर धमाल मचा दिया।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article