बॉलीवुड

'सिकंदर' से Salman Khan का इंट्रोडक्शन सीन खींचेगा दर्शकों का ध्यान, AR Murugadoss ने क्लाइमेक्स को लेकर कही ये बात

AR Murugadoss on Salman Khan's Sikandar: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) 30 मार्च के दिन रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में सलमान खान के इंट्रोडक्शन सीन्स को लेकर डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि यह सीन फिल्म के लिए बहुत मायने रखता है।

Image

Salman Khan's Sikandar

AR Murugadoss on Salman Khan's Sikandar: 30 मार्च का दिन बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के फैन्स के लिए बेहद खास होने वाला है। 'टाइगर 3' के बाद अब ऑडियंस सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का इंतजार कर रही है, जो 30 मार्च को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 23 मार्च की शाम होते-होते निर्माताओं ने 'सिकंदर' का ट्रेलर जारी किया था। ट्रेलर को मिली सफलता के बाद 'सिकंदर' (Sikandar) के डायरेक्टर ने सलमान खान स्टारर के इंट्रोडक्शन सीन को लेकर एक बड़ी जानकारी दी है।

पिंकविला से बात करते हुए एआर मुरुगादॉस ने सलमान खान के इंट्रोडक्शन सीन को 'सिकंदर' की हाईलाइट बताया है। डायरेक्टर ने कहा, 'हम हमेशा पहले स्क्रिप्ट लिखते हैं और उसके बार हीरो के पास जाते हैं। इसके बाद इंट्रोडक्शन सीन भी हीरो के फैनबेस के मुताबिक फाइनल किया जाता है। हम हमेशा इंट्रोडक्शन सीन में किसी भी हीरो के स्टारडम का इस्तेमाल करते हैं और हमने इस पर स्पेशल ध्यान दिया है।'

'सिकंदर' में सलमान खान के रोल पर बात करते हुए एआर मुरुगादॉस ने कहा, 'बीती कई फिल्मों में मैंने बहुत सारे सुपरस्टार्स के साथ काम किया है और सलमान सर भी एक सुपरस्टार हैं। उनका इंट्रोडक्शन सीन फिल्म के लिए बहुत मायने रखता है। यही सीन फिल्म की हाईलाइट भी साबित होगा।'

एआर मुरुगादॉस ने आगे बताया कि फिल्म के सेकंड हाफ में बहुत सारे ऐसे सीन्स हैं, जो लोगों को इमोशनल कर देंगे। फिल्म का क्लाइमेक्स भी लोगों को एक अलग ही एक्सपीरियंस देगा। बता दें इस फिल्म में सलमान खान को पहली बार रश्मिका मंदाना के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करते हुए देखा जाएगा। फिल्म में काजल अग्रवाल, प्रतीक बब्बर और शर्मन जोशी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article