बॉलीवुड

Apne 2: धर्मेंद्र के निधन के बाद फिल्म की स्क्रिप्ट पर दोबारा काम हुआ शुरू, निर्माता दीपक मुकुट ने किया कन्फर्म

Deepak Mukut Give Update on Apne 2: बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद अनिल शर्मा ने कहा था कि वो 'अपने 2' बंद करने जा रहे हैं। अब निर्माता दीपक मुकुट ने 'अपने 2' को लेकर एक बड़ा अपडेट साझा करते हुए बताया है कि वो इसकी स्क्रिप्ट पर दोबारा काम शुरू करने जा रहे हैं।

Image

Pic Credit: You Tube

Deepak Mukut Give Update on Apne 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) का 24 नवंबर के दिन निधन हो गया। अभिनेता के निधन के बाद से ही पूरी इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है। कई लोगों ने धर्मेंद्र के निधन को एक युग का अंत बताया है। काफी दिनों से बीमार चल रहे धर्मेंद्र ने मुंबई में ही अंतिम सांस ली थी। धर्मेंद्र के निधन के बाद मीडिया से बात करते हुए अनिल शर्मा ने कन्फर्म कर दिया था कि उन्होंने 'अपने 2' (Apne 2) बंद कर दी है। मेकर्स ने प्लानिंग की थी कि वो 'अपने' के सीक्वल को बनाएंगे। मगर अनिल शर्मा के बयान के बाद फैन्स भी निराश हो गए थे। ऐसे में अब दीपक मुकुट ने 'अपने 2' को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है।

अब बनने जा रही है 'अपने 2'

'अपने 2' को लेकर जब अनिल शर्मा ने बताया कि धर्मेंद्र के बिना यह मूवी नहीं बन पाएगी। इसके बाद निर्माता दीपक मुकुट ने कहा कि वो इस मूवी को बनाएंगे। यह दिग्गज अभिनेता के लिए बड़ी श्रद्धांजलि होगी। इस मूवी को लेकर अब मिड-डे से बात करते हुए दीपक मुकुट ने कहा कि उन्होंने दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को इस मूवी की स्क्रिप्ट सुनाई थी। वो अपने बच्चों सनी-बॉबी और पोते करण देओल के साथ यह मूवी करने के लिए उत्साहित थे।

दीपक मुकुट ने आगे कहा, 'धर्मेंद्र जी की यह इच्छा थी कि वो अपने बच्चों के साथ 'अपने 2' बनाएं। हम इस समय स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं, जो अब सनी-बॉबी के करैक्टर के देखते हुए लिखी जा रही है। धर्मेंद्र जी के निधन के बाद अब इसमें थोड़े बदलाव किए गए हैं। हम उन्हें बहुत याद करेंगे। हम किसी न किसी तरह से धरम जी के किरदार को शामिल करने पर काम कर रहे हैं।' निर्माता ने कहा कि 'अपने 2' दिवंगत अभिनेता के लिए 'श्रद्धांजलि' होगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article