न बैंड न बाजा...सस्ते में निपट गई सामंथा सहित इन 6 हसीनाओं की शादी, बचा ले गईं करोड़ों रुपये

Indian Actresses Marriage: लोकप्रिय एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभू ने 1 दिसंबर के दिन प्रोड्यूसर-डायरेक्टर राज निदिमोरू से बिना धूम-धड़ाके और शोशाबाजी के शादी कर ली। सामंथा से पहले भी कई हसीनाएं ये ट्रेंड अपना चुकी हैं। देखें लिस्ट...

Authored by: Lalit KumarUpdated Dec 2 2025, 09:17 IST
बिना शोशाबाजी के हुई इन हसीनाओं की शादी...Image Credit : Instagram01 / 07

बिना शोशाबाजी के हुई इन हसीनाओं की शादी...

Indian Actresses Marriage: शादी में पैसे खर्च करने की कोई लिमिट नहीं होती है। बॉलीवुड से लेकर साउथ में कपल्स की कई शादियां हुईं, जिनमें करोड़ों रुपये खर्च किए गए। हाल ही में इंडियन सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड और प्रोड्यूसर-डायरेक्टर राज निदिमोरू से हुई है। यह शादी एकदम सिंपल तरीके से की गई। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको इंडियन सिनेमा की उन हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी शादी में करोड़ रुपये खर्च नहीं बल्कि सेव हुए। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

आलिया भट्ट (Alia Bhatt)Image Credit : Instagram02 / 07

आलिया भट्ट (Alia Bhatt)

आलिया भट्ट ने 2022 में रणबीर कपूर से बांद्रा स्थित अपने घर पर ही शादी की। इस कपल की शादी में केवल फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल हुए थे।

अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari)Image Credit : Instagram03 / 07

अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari)

अदिति राव हैदरी ने सितंबर 2024 में वानापर्थी के 400 साल पुराने मंदिर में सिद्धार्थ से शादी की। इस कपल की शादी में केवल दोनों की फैमिली ही शामिल हुई थी।

काजोल (Kajol)Image Credit : Instagram04 / 07

काजोल (Kajol)

साल 1999 में काजोल ने अजय देवगन के साथ अपने घर की छत पर ट्रेडिशनल महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज से शादी की थी। दोनों ने अपनी शादी एक प्राइवेट रखा था।

दीया मिर्जा (Dia Mirza)Image Credit : Instagram05 / 07

दीया मिर्जा (Dia Mirza)

दीया मिर्जा ने भी बिना शोशाबाजी के वैभव रेखी के साथ मुंबई में रजिस्टर्ड मैरिज की। यह एक प्राइवेट सेरेमनी थी। इस शादी में बहुत कम लोग शामिल हुए थे।

यामी गौतम (Yami Gautam)Image Credit : Instagram06 / 07

यामी गौतम (Yami Gautam)

यामी गौतम ने भी अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड और मशहूर निर्देशक आदित्य धर से साल 2021 में अपने होमटाउन हिमाचल प्रदेश में शादी की थी। इस शादी में केवल परिवार के लोग ही शामिल थे।

सामंथा रुथ प्रभू (Samantha Ruth Prabhu)Image Credit : Instagram07 / 07

सामंथा रुथ प्रभू (Samantha Ruth Prabhu)

सामंथा रुथ प्रभु ने 1 दिसंबर, 2025 निर्माता-निर्देशक राज निदिमोरु से शादी कर ली है। उन्होंने कोयंबटूर के लिंगा भैरवी मंदिर में भूता शुद्धि विवाह किया। इस शादी में केवल 30 लोग शामिल थे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!