Juhi Chawla Rejected Movies: 90 के दशक की सबसे खूबसूरत अदाकाराओं में से एक जूही चावला आज यानी 13 नवंबर को 59 साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर फैन्स जूही चावला को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। जूही चावला ने अपने करियर में कई बेहतरीन और यादगार फिल्मों में काम किया, जिन्हें फैन्स आज भी पसंद करते हैं। मगर आज हम आपको जूही द्वारा ठुकराई गई, उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आगे चलकर ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...
आमिर खान की फिल्म 'राजा हिन्दुस्तानी' में करिश्मा कपूर ने अहम रोल अदा किया था। बताया जाता है कि यह फिल्म करिश्मा से पहले झुई चावला को ऑफर हुई थी लेकिन उन्होंने यह ठुकरा दी थी।
'राजा बाबू' अपने जमाने की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस मूवी में गोविंदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। यह मूवी भी जूही ने रिजेक्ट कर दी थी।
'बीवी नंबर 1' में सलमान खान के अपोजिट जूही चावला को अहम रोल ऑफर हुआ था। इस मूवी को ना कहने के बाद जूही ने कभी भी सलमान खान के साथ फिल्मों में काम नहीं किया।
शाहरुख खान की फिल्म 'दिल तो पागल है' में भी जूही चावला को लीड रोल मिला था। यह मूवी जूही ने इसलिए ठुकराई थी क्योंकि माधुरी दीक्षित के साथ सेकंड लीड का किरदार नहीं निभाना चाहती थीं।
अनिल कपूर और श्रीदेवी की फिल्म 'जुदाई' भी अपने जमाने की ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस मूवी को भी जूही चावला ने किसी कारण करने से मना कर दिया था।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'कुछ कुछ होता है' के लिए मेकर्स ने जूही चावला को कास्ट करने का मन बनाया था लेकिन एक्ट्रेस ने यह मूवी नहीं की।