टीवी मसाला

Bigg Boss 20: पेड़ से कूदने की धमकी...मुंडवाया सिर... Love Gill के चक्कर कबीर सिंह बने Scout OP, हुआ बवाल

Bigg Boss 20 Promo: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी का अजीब बर्ताव देख हर कोई हैरान है। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें स्काउट पेड़ से कूदने की बात कर रहे हैं।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20 Promo: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में लव गिल और स्काउट ओपी (Scout OP) का रिश्ता लगातार चर्चा बटोर रहा है। शो में दोनों एक दूसरे को भाई बहन बोलते हैं। बीते वीकेंड का वार में लव ने स्काउट को राखी तक बांधी है, लेकिन दोनों की नजदीकियां देखकर हर किसी के मन में सवाल उठ रहे हैं। हर कोई दोनों को सीमा तय करने की सलाह दे रहा है और इन सबके बीच, अब दोनों के बीच नया विवाद हो गया है, जिस पर स्काउट के रिएक्शन ने हर किसी को हैरान कर दिया। स्काउट शो में गंजे हो गए हैं, लेकिन इससे पहले उन्होंने खूब ड्रामा किया। Bigg Boss 20 Highlights: चक्कर खाकर गिरीं Mahhi Vij, Yung संग हाथापाई के बाद स्काउट को मिली सख्त सजा

    स्काउट ओपी का अजीब बर्ताव

    रियलिटी शो बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें स्काउट ओपी का कबीर सिंह का वाला अवतार देखने के लिए मिला है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि सुबह सुबह स्काउट लव से बात करने की कोशिश करते हैं, लेकिन लव ठीक से बात नहीं करतीं। इस दौरान लव कहती हैं, 'किस बात की तू मुझसे मजाक करता है। मैं लगती क्या हूं।' इस पर स्काउट बोलते हैं, 'जब भी तुझे लगे कि सुनने लायक हो तो सुन लियो प्लीज।' इसके बाद स्काउट सीधा पेड़ पर चढ़ जाते हैं और उदिति स्काउट को रोकने की कोशिश करती हैं, लेकिन स्काउट पेड़ से कूदने की बात करते हैं। स्काउट का ड्रामा यहीं खत्म नहीं होता। इसके बाद स्काउट अपने सिर के बाल शेव कर देते हैं। स्काउट को ऐसा करते देख माही रिएक्ट करती हैं और उन्हें रोकने की कोशिश करती हैं। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Kyunki Rishton Ke Bhi Roop Badalte Hain में हुई मिहिर की वापसी, नए अवतार में धमाका करेंगे Amar Upadhyay

      लोगों ने स्काउट ओपी का उड़ाया मजाक

      स्काउट को ऐसे रिएक्ट करते हुए देखकर लव गिल कहती हैं, 'ये चीजों को और खराब क्यों कर देता है।' इस पर स्काउट कहते हैं, 'अब उनका सारा स्ट्रेस हट गया है।' इसके बाद स्काउट स्मोकिंग एरिया में जाकर खूब रोते हैं। सोशल मीडिया पर ये प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर रिएक्ट कर रहे हैं। कई लोग स्काउट को सस्ता कबीर सिंह का टैग दे रहे हैं, तो कुछ लोग बिग बॉस के एडिटर की चर्चा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'एकता कपूर ने शायद बिग बॉस की स्क्रिप्ट लिखनी शुरू कर दी है।' एक और यूजर ने लिखा, 'लोखंडवाला का कबीर सिंह।'
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article