टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के निर्माता Rajan Shahi ने Hina Khan पर लुटाया प्यार, 10 साल की दुश्मनी पर बोली ये बात

Rajan Shahi On Hina Khan: ये रिश्ता क्या कहलाता है के निर्माता राजन शाही और एक्ट्रेस हिना खान के विवाद ने हर किसी का ध्यान खींच लिया था। अब दोनों के बीच सब ठीक हो गया है।

Image

rajan shahi hina khan (photo credit- instagram)

Rajan Shahi On Hina Khan: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) ने हिना खान को इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस बनने का मौका दिया। इस शो के निर्माता राजन शाही (Rajan Shahi) और एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) के बीच एक वक्त पर अच्छे रिश्ते थे, लेकिन वक्त के साथ चीजें बदलीं। हिना खान ने अचानक ही शो छोड़ दिया, जिसके बाद राजन शाही संग उनकी टकरार सामने आई। इस बात को लगभग 10 साल हो गए हैं और बीते दिनों दोनों को काफी समय बाद साथ देखा गया। राजन शाही और हिना खान की फोटोज ने इंटरनेट हिला दिया था। अब राजन शाही ने खुद हिना खान संग विवाद को खत्म करने की बाद मानी है और एक्ट्रेस पर ढेर सारा प्यार लुटाया है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: पेड़ से कूदने की धमकी...मुंडवाया सिर... Love Gill के चक्कर कबीर सिंह बने Scout OP, हुआ बवाल

    राजन शाही ने हिना खान पर लुटाया प्यार

    राजन शाही ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने हिना खान पर ढेर सारा प्यार लुटाया है। राजन शाही ने हिना संग पार्टी की फोटोज शेयर कीं, जो दिवाली के समय की हैं। इन फोटोज में दोनों के साथ राजन शाही की बेटी भी नजर आ रही है, जो सेल्फी ले रही है। कुछ फोटोज में राजन शाही और हिना खान अकेले पोज दे रहे हैं। हिना गोल्डन आउटफिट में कमाल की लग रही हैं। इन फोटोज के साथ राजन शाही ने कैप्शन में लिखा, 'हम मिलते हैं। हम अलग हो जाते हैं....(10 साल)। हम फिर से मिलते हैं, अंत भला तो सब भला। एक अच्छी नई शुरुआत के लिए। नजर न लगे। हिना, ढेर सारा आशीर्वाद और प्यार।' (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: चक्कर खाकर गिरीं Mahhi Vij, Yung संग हाथापाई के बाद स्काउट को मिली सख्त सजा

      राजन शाही ने किया पोस्ट

      राजन शाही ने अपने कैप्शन में आगे लिखा, 'हमारी नई शुरुआत मुबारक हो। जो सीखने और खुशियों से भरी हो, जिसमें आपसी सम्मान, प्यार और समृद्धि फिर से पनपे। एक ऐसे नए सफर के लिए, जो अच्छी सेहत, खुशियों और मुस्कुराहट भरे भविष्य से भरा हो। ताकि हम अपने रिश्ते को हमेशा संजोकर रखें और इसकी रक्षा करें। नजर न लगे।' राजन शाही के इस पोस्ट पर अदा खान और राहुल शर्मा समेत कई एक्टर ने हार्ट इमोजी भेजा है।

      राजन शाही और हिना खान का विवाद

      बता दें कि एक समय पर राजन शाही ने हिना खान पर शो की स्क्रिप्ट में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। उन्होंने ये भी आरोप लगाया था कि हिना खान शो में लीप आने के बाद शिवांगी जोशी के कैरेक्टर से इनसिक्योर हो गई थीं। हालांकि, हिना ने हमेशा कहा था कि उन्होंने शो आगे बढ़ने के लिए छोड़ा था।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article