Ananya Panday Injured: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ से जुड़े एक के बाद एक अपडेट देती रहती हैं। अनन्या पांडे की पोस्ट्स को लोग काफी पसंद भी करते हैं। लेकिन इसी बीच अनन्या पांडे ने एक नई पोस्ट की है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। अनन्या पांडे की नई तस्वीर को देखने के बाद उनके फैंस काफी परेशान नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं अनन्या पांडे ने की नई पोस्ट में ऐसा क्या है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
अनन्या पांडे को लगी चोट
एक्ट्रेस अनन्या पांडे एक बार फिर से खबरों में गई हैं। इसकी वजह अनन्या पांडे की अभी हाल ही में सामने आई एक पोस्ट है जिसे देखने के बाद फैंस काफी उदास नजर आ रहे हैं। अनन्या पांडे ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके हाथ में चोट लगी नजर आई आ रही हैं। इस वायरल हो रही तस्वीर में अनन्या पांडे क्यूट सा फेस बनाई हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ अनन्या पांडे ने एक कैप्शन भी लिखा है। अनन्या पांडे ने लिखा कि '2026 में नजर लग गई।' अनन्या पांडे की ये तस्वीर देखने के बाद एक्ट्रेस के फैंस काफी उदास हो गए और उनके ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। आपको बता दें कि अनन्या पांडे को ये चोट कैसे लगी है अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन एक्ट्रेस की इस तस्वीर ने फैंस को चिंता में डाल दिया है।
इन फिल्मों में नजर आएंगी अनन्या पांडे
अनन्या पांडे अपनी इस तस्वीर के अलावा अपकमिंग फिल्मों और सीरीज को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। अनन्या पांडे फिल्म 'चांद मेरा दिल' इसी साल 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा, वह ओटीटी पर वेब सीरीज ' कॉल मी बे (Call Me Bae 2)' में भी नजर आएंगी। अनन्या पांडे की वायरल हो रही पोस्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
