Christmas 2025: आलिया भट्ट-रणबीर कपूर ने क्रिसमस को बनाया फैमिली स्पेशल, कार्तिक आर्यन-अनन्या पांडे ने फैंस को दिया विजुअल ट्रीट

Christmas 2025: आज 25 दिसंबर को देश और दुनिया भर में क्रिसमस बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। बॉलीवुड और टीवी के सितारे भी क्रिसमस पर अपने फैंस को ढेर सारी बधाइयां देते नजर आ रहे हैं। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर से लेकर तमन्ना भाटिया तक ने क्रिसमस पर फैंस पर प्यार बरसाया है।

Authored by: कुमार सरसUpdated Dec 25 2025, 19:33 IST
बॉलीवुड स्टार्स ने ऐसे मनाया क्रिसमसImage Credit : Instagram01 / 06

बॉलीवुड स्टार्स ने ऐसे मनाया क्रिसमस

आज 25 दिसंबर 2025 को पूरे देश और दुनिया में क्रिसमस का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। घर सजे हुए हैं और सांता क्लॉज बच्चों को तोहफे बांट रहे हैं। बॉलीवुड और टीवी के सितारे भी इस मौके पर पीछे नहीं रहें। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने परिवार के साथ क्रिसमस ट्री के सामने प्यारी तस्वीरें शेयर कीं। तमन्ना भाटिया ने रेड ड्रेस में खूबसूरत फोटो पोस्ट कर फैंस को बधाई दी। इन सितारों ने भी सोशल मीडिया पर मैरी क्रिसमस विश करते हुए फैंस पर प्यार लुटाया। सभी ने उम्मीद जताई कि यह त्योहार सबकी जिंदगी में खुशियां लाए। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

अनन्या पांडे- कार्तिक आर्यनImage Credit : Instagram02 / 06

अनन्या पांडे- कार्तिक आर्यन

क्रिसमस पर आज कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' रिलीज हुई। इस फिल्म को लोग काफी प्यार दे रहे हैं। कार्तिक-अनन्या की इस मूवी ने क्रिसमस को खास बना दिया है।

सोनाक्षी सिन्हाImage Credit : Instagram03 / 06

सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा ने क्रिसमस पर अपने पति जहीर इकबाल के साथ तस्वीरें शेयर की है, जिन्हें देखकर लोग गदगद हो गए। सोनाक्षी और जहीर का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

तमन्ना भाटियाImage Credit : Instagram04 / 06

तमन्ना भाटिया

क्रिसमस के खास मौके पर बॉलीवुड और साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने अपने इंस्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो रेड ड्रेस में नजर आ रही हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए तमन्ना ने अपने फैंस को मैरी क्रिसमस कहा।

आलिया भट्ट-रणबीर कपूरImage Credit : Instagram05 / 06

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने फैमिली के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया। रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टा पर इस दौरान की फोटोज शेयर की, जो कि अब वायरल हो रही है।

शिल्पा शेट्टीImage Credit : Instagram06 / 06

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी ने भी अपने पति और बच्चों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया है। साथ ही एक्ट्रेस ने अपने फैंस को भी खास अंदाज में मैरी क्रिसमस कहा।

End of Photo Gallery