Amrita Sher-Gil Star Cast: इंडियन-अमेरिकन फिल्ममेकर मीरा नायर (Mira Nair) काफी समय से अपनी आने वाली फिल्म 'अमरी' (Amri) को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। यह मूवी लोकप्रिय चित्रकार रहीं अमृता शेरगिल की जिंदगी में आधारित है। काफी लंबे समय से मेकर्स इस मूवी में अहम किरदार निभाने के लिए एक्ट्रेस की तलाश में थे। हालांकि मीरा नायर ने कन्फर्म कर दिया है कि लीड हीरोइन के लिए उनकी तलाश खत्म हो गई है। इस मूवी में अंजलि शिवरामन (Anjali Sivaraman) को अमृता शेरगिल (Amrita Sher-Gil Biopic) के किरदार में देखा जाएगा। इतना ही नहीं फिल्म में जयदीप अहलावत और प्रियंका चोपड़ा सहित कई कलाकारों को भी कास्ट किया गया है। (इसे भी पढ़ें: "मैं द्रौपदी नहीं...", टांग टूटते ही हाथ से निकली 'खलनायक', सोनिक गिल ने 2 शादियों पर तोड़ी चुप्पी)
देखिए 'अमरी' की स्टार कास्ट
मीरा नायर की फिल्म 'अमरी' में अंजलि शिवरामन को अमृता शेरगिल का रोल प्ले करते हुए देखा जाएगा। अंजलि के अलावा 'अमरी' मूवी में एमिली वॉटसन को अमृता की मां 'मैरी-एंटोनेट गॉट्समैन' का रोल अदा करेंगी, जयदीप अहलावत उनके पिता उमराव सिंह शेरगिल का किरदार निभाएंगे, विक्टर एगन के रूप में क्रिस्जटियन साकवारी दिखाई देंगे, इंदिरा शेरगिल के रूप में अंजना वासन और कार्ल खंडालावाला के रूप में जिम सर्भ नजर आएंगे। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा को मैडम अजूरी के रोल में देखा जाएगा। फिल्म की ज्यादातर स्टारकास्ट को मेकर्स ने रिविल कर दिया है। (इसे भी पढ़ें: 'धुरंधर' के बाद रणवीर सिंह की ये 5 फिल्में कमाएंगी 11000 करोड़, 'द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा' में महादेव बनकर मचाएंगे तांडव)
प्रियंका इस फिल्म की एग्ज़ीक्यूटिव प्रोड्यूसर भी हैं। फिल्म की कहानी 20वीं सदी की शुरुआत में हंगरी, फ्रांस और भारत के बैकग्राउंड पर आधारित होगी। इस मूवी में यूरोप और भारत की उन चीजों को दिखाया जाएगा, जिन्होंने इस कलाकार की सपना साकार किया था।
नेटफ्लिक्स की इस मूवी से मिला था अंजलि शिवरामन को ब्रेक
साल 2023 में आई नेटफ्लिक्स की फिल्म 'क्लास' से अंजलि शिवरामन को असली पहचान मिली थी। बीते साल अंजलि शिवरामन को फिल्म 'बैड गर्ल' में भी देखा गया था। अब एक्ट्रेस को फिल्म 'अमरी' में देखा जाएगा, जिसमें वो भारतीय कला की अग्रणी हस्ती अमृता शेर-गिल के रोल में दिखाई देंगी। वहीं दूसरी ओर 'सलाम बॉम्बे!', 'मानसून वेडिंग' और 'द नेमसेक' जैसी फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है।
