Know About Sonika Gill: साल 1989 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'राम-लखन' में एक चेहरा बहुत चर्चा में रहा था। जी हां हम नीली आंखों वाली एक्ट्रेस सोनिका गिल के बारे में बात कर रहे हैं। सुभाष घई के निर्देशन में बनी इस मूवी में सोनिका गिल ने 'विविया' का किरदार निभाया था। बॉलीवुड में कोई पहचान ना होने के बाद बाद दिल्ली की ट्रेन क्लासिकल डांसर सोनिका गिल ने अपने समय में कई फिल्में की और उन्हें लोगों की पसंद भी बनती जा रही थी। बताया जाता है कि एक्सीडेंट होने की वजह से सोनिका गिल से हाथों से 'खलनायक' निकल गई थी। इसके अलावा सोनिका गिल ने दो शादियों पर रिएक्शन दिया था।
सोनिका गिल को जब मुंबई में तो उनकी मुलाकात सुभाष घई से हुई थी। इसके बाद उन्हें एक साथ तीन फिल्मों का ऑफर मिला। एक तरह संगीता बिजलानी और सोनू वालिया सहित कई हीरोइन इस रेस में थी लेकिन सुभाष घई ने सोनिका गिल को फाइनल किया। सोनिका पर डायरेक्टर को पूरा भरोसा था। सोनिका काफी प्रोफेशनल थीं और शराब-सिगरेट से उनका कोई लेना-देना नहीं था। इस तरह सोनिका गिल को 'राम लखन' के लिए फाइनल किया था।
'राम लखन' की बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद सोनिका गिल भी माधुरी दीक्षित और डिंपल कपाड़िया की तरह घरेलू नाम बन गई थीं। सुभाष घई संग 3 फिल्मों की डील के बाद उन्हें 'खलनायक' भी ऑफर हुई थी। हालांकि यह फिल्म वो कभी शुरू नहीं कर पाईं। जनवरी 1992 में उनका एक ऐसा कार एक्सीडेंट हुआ जिसने सोनिका गिल की जिंदगी बदल दी। इस हादसे में उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। उनका ऑपरेशन हुआ और सोनिका गिल को सही होने में काफी समय लगा। यही वजह है कि सोनिका के हाथों से 'खलनायक' निकल गई थी। इस रोल को बाद में रम्या कृष्णन ने अदा किया।
'खलनायक' का हाथों से निकल जाना सोनिका गिल के लिए बहुत बड़ा झटका था। इसके अलावा विजय रेड्डी की 1992 की एक्शन-रोमांस फिल्म 'जीना मरना तेरे संग' में संजय दत्त के साथ उनका एक डांस नंबर फिल्म से हटा दिया गया था। इसके अलावा मेहुल कुमार की फिल्म 'तिरंगा' (1993) में उन्होंने बैठकर ही अपना डांस पूरा किया।
सोनिका गिल के भाई को गोली मार दी गई थी। इस घटना के बाद उनकी लाइफ में कई दुर्भाग्यपूर्ण मोड़ आए। इसके बाद उन्होंने भारत छोड़कर दुबई में शिफ्ट होने का फैसला किया।। वहां उन्होंने पूर्व अभिनेता राजन सिप्पी के मशहूर रेस्टोरेंट 'द मुगल रूम' में मैनेजर के तौर पर काम करना शुरू किया। रेस्टोरेंट बंद होने के बाद सोनिका एक बार फिर भारत लौट आईं।
सोनिका गिल को अपनी पर्सनल लाइफ में काफी कुछ झेलना पड़ा था। छोटी उम्र में माता-पिता हो गए थे। 40 की उम्र तक नहीं की थी। कई एक्टर्स की ओर से सोनिका गिल को शादी के ऑफर मिले थे लेकिन उन्होंने दूसरी बनाए रखी। वह ऐसा जीवनसाथी नहीं चाहती थीं जो शराब पीता हो। 2024 में दिए एक इंटरव्यू में बताया की उन्होंने दो बार शादी की है। उन्होंने कहा, 'मैं द्रौपदी नहीं हूं।' सोनिका ने आगे बताया कि कई सालों तक किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया क्योंकि अलग-अलग पुरुषों के साथ उनकी सगाई छह बार टूटी थी।