Bollywood stars hold foreign passports: बॉलीवुड के सितारे अपनी फिल्मों, लग्जरी लाइफस्टाइल और करोड़ों की कमाई को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि, इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार भी हैं, जिन्होंने भारत में रहकर और हिंदी फिल्मों में काम करके बड़ी पहचान बनाई, लेकिन उनके पास भारतीय नहीं बल्कि विदेशी पासपोर्ट है। कई सितारे जन्म से दूसरे देशों के नागरिक हैं। इसके बावजूद उनकी लोकप्रियता भारतीय दर्शकों के बीच बरकरार है और वे इंडस्ट्री के बड़े नामों में गिने जाते हैं। इस लिस्ट में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) से लेकर कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) तक के नाम शामिल है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Exclusive: कान में Alia Bhatt की हुई थी बेइज्जती? मां सोनी राजदान ने किया रिएक्ट)

pic credit-instagram
आलिया भट्ट
ऐल्फा आलिया भट्ट मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट और सोनी राजदान की बेटी हैं। महेश भट्ट भारतीय नागरिक हैं, लेकिन आलिया के पास ब्रिटिश नागरिकता और ब्रिटेन का पासपोर्ट है। इसकी वजह उनकी मां सोनी राजदान हैं, जिनकी जड़ें ब्रिटेन से जुड़ी हुई हैं।

pic credit-instagram
इमरान खान
बॉलीवुड एक्टर इमरान खान आमिर खान के भांजे हैं। इमरान का जन्म अमेरिका के विस्कॉन्सिन राज्य के मैडिसन शहर में हुआ था। जन्म अमेरिका में होने के कारण उनके पास अमेरिकी नागरिकता है। बाद में माता-पिता के अलग होने के बाद वह अपनी मां नुजहत खान के साथ भारत आ गए थे।

pic credit-instagram
दीपिका पादुकोण
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का जन्म डेनमार्क में हुआ था। वह पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण और उज्जला पादुकोण की बेटी हैं। हालांकि उनकी परवरिश बेंगलुरु में हुई, लेकिन जन्म डेनमार्क में होने के कारण उनके पास डेनिश नागरिकता है।

pic credit-instagram
कैटरीना कैफ
बॉलीवुड की हुस्न परी कैटरीना कैफ के पिता ब्रिटिश नागरिक थे, जिनकी जड़ें कश्मीर से जुड़ी थीं।वहीं उनकी मां ब्रिटिश मूल की हैं। कैटरीना का जन्म और पालन-पोषण विदेश में हुआ है। इसी वजह से उनके पास ब्रिटेन की नागरिकता और पासपोर्ट है।

pic credit-instagram
सनी लियोनी
बोल्डनेस क्वीन सनी लियोनी का असली नाम करनजीत कौर वोहरा है। वह जसपाल सिंह वोहरा और बलवंत कौर वोहरा की बेटी हैं। सनी का परिवार विदेश में बस गया था और उनके पास कनाडाई नागरिकता है। इसी कारण सनी लियोनी कनाडा का पासपोर्ट रखती हैं।
