Alia Bhatt Pics: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कान फिल्म फेस्टिवल में अपने ग्लैमरस अंदाज से हर किसी का दिल जीत लिया है। इस बीच आलिया भट्ट की कुछ शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में आलिया बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आ रही हैं। उनका हर लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इंटरनेट पर आलिया की तस्वीरों को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है और फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इन वायरल फोटोज ने सोशल मीडिया का माहौल पूरी तरह गर्म कर दिया है।
79वें कान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 12 मई से हो चुकी है और बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने आते ही अपने शानदार फैशन से सबका ध्यान खींच लिया। आलिया का नया लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
कान की सड़कों पर आलिया बेहद खूबसूरत गाउन में दिखाई दीं, जिसे देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। तस्वीरों में आलिया ने एक बेहद खास लैंडस्केप प्रिंट वाला बॉल गाउन पहना हुआ है। इस गाउन में हरे-भरे पेड़-पौधों और नीले आसमान का खूबसूरत डिजाइन बना हुआ है।
आलिया भट्ट ने अपने इस शानदार आउटफिट के साथ सिंपल हेयरस्टाइल रखा। उन्होंने लो बन बनाया और हल्का ग्लोइंग मेकअप किया, जो उनके लुक को और निखार रहा था। आलिया की एक-एक तस्वीर से लोगों की नजरें नहीं हट रही है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की हर अदा पर लोग फिदा हो गए हैं। आलिया भट्ट की इन तस्वीरों पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म अल्फा में नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस लव एंड वॉर में भी अपना जलवा बिखेरने वाली हैं।