Love & War Photos Leak: डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म लव एंड वॉर (Love & War) को लेकर इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। फिल्म लव एंड वॉर को लेकर एक के बाद अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच अब फिल्म से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है, जिसने लोगों की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। फिल्म के एक बड़े गाने की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसी दौरान आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) का पहला लुक भी सामने आया है। इस लुक के सामने आने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:'लव एंड वॉर' हादसे पर घिरे Sanjay Leela Bhansali, AICWA ने महाराष्ट्र के CM से की बड़ी मांग
'लव एंड वॉर' के सेट से लीक हुई फोटोज
आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म लव एंड वॉर 2 एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह फिल्म के सेट से सामने आई नई तस्वीरें हैं। सामने आई तस्वीरों में आलिया भट्ट गोल्डन सीक्विन वाली मिनी स्कर्ट पहने नजर आईं। उन्होंने अपने ऊपर लाल रंग का स्कार्फ भी ओढ़ रखा था। लाल बूट्स ने उनके रेट्रो लुक को और भी खास बना दिया। वहीं विक्की कौशल ब्लैक शर्ट और ट्राउजर के साथ ग्रे रंग का कोट पहने दिखाई दिए। लेकिन इस दौरान रणबीर कपूर सेट पर नजर नहीं आए। सेट से सामने आई ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Love And War Set Tragedy: सेट पर हुई वर्कर की मौत के बाद 40 लाख रुपये मुआवजा देंगे Sanjay Leela Bhansali
कब रिलीज होगी फिल्म
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म लव एंड वॉर से सामने आई इन फोटोज ने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है। इन तस्वीरों को फैंस सोशल मीडिया पर जमकर शेयर करते नजर आए। तस्वीरों के सामने आने के बाद अब फैंस 'लव एंड वॉर' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म लव एंड वॉर अगले साल यानी 21 जनवरी 2027 को रिलीज होने वाली है। 'लव एंड वॉर' के सेट से सामने आई तस्वीरों पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
