बॉलीवुड

Love And War Set Tragedy: सेट पर हुई वर्कर की मौत के बाद 40 लाख रुपये मुआवजा देंगे Sanjay Leela Bhansali

'Love and War' Set Tragedy: हाल ही में 'लव एंड वॉर' के सेट पर एक वर्कर की बिजली का झटका लगने से मौत हो गई। वर्कर की मौत के बाद अब संजय लीला भंसाली ने 40 रुपये मुआवजा देंगे।

Image

वर्कर की मौत के बाद संजय लीला भंसाली देंगे मुआवजा

'Love and War' Set Tragedy: संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' (Love and War) काफी महीनों से लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस मूवी में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल को अहम रोल में देखा जाएगा। लंबे समय से फैन्स इस मूवी के फर्स्ट लुक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि 'लव एंड वॉर' के सेट पर एक दुखद हादसा हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग के दौरान एक क्रू मेंबर की बिजली का झटका लगने से मौत हो गई। 42 वर्षीय बढ़ई चंद्रधारी यादव मुंबई के गोरेगांव पूर्व में रॉयल पंप स्टूडियो में काम कर रहे थे। यह घटना 17 जून को हुई थी। इस घटना के बाद लोग फिल्म सेट पर बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। ऐसे में अब संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की प्रोडक्शन कंपनी ने यादव के परिवार को मुआवजा देने की बात कही है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Fact Check: समय रैना के शो 'India s Got Latent 2' कीअगली गेस्ट होंगी Kangana Ranaut? जानिए वायरल फोटो की सच्चाई)

कैसे हुआ था 'लव एंड वॉर' के सेट पर हादसा?

'लव एंड वॉर' के सेट पर हुए हादसे के बाद इंडस्ट्री में कामगारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बढ़ गई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार मुंबई में फिल्म के सेट पर काम कर रहे 42 साल के एक बढ़ई की मौत हो गई। फिल्म स्टूडियो सेटिंग एंड अलायड मजदूर यूनियन (FSSAMU) के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह घटना रात करीब 3 बजे हुई। मौत की वजह की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन शुरुआती जानकारी के मुताबिक यादव को शॉर्ट सर्किट से बिजली का झटका लगा, जिस कारण उसकी मौत हुई। अधिकारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। यादव अपनी पत्नी और दो बेटियों के पीछे अपनी यादों को छोड़ गए हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Cocktail 2 Box office Collection Day 3: शाहिद-कृति-रश्मिका स्टारर ने तीसरे दिन लगाई लंबी छलांग, देखें आंकड़े)

Ranbir-Alia

Ranbir-Alia

संजय लीला भंसाली देंगे मुआवजा

वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयीज फेडरेशन (FWICE) और FSSAMU ने फिल्म के निर्माताओं से संपर्क किया और परिवार की आर्थिक मदद मांग की। प्रोडक्शन हाउस ने मुआवजे के तौर पर 40 लाख रुपये देने को कहा है। FWICE के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने बताया कि उन्होंने निर्माताओं से बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी भी लेने का अनुरोध किया है। उन्होंने आगे कहा कि कामगारों से अक्सर 8 से 10 घंटे से ज्यादा काम लिया जाता है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ता है। तिवारी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद यूनियन अगले कदम तय करेंगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि फिल्म कितनी बड़ी हो या उसके प्रोड्यूसर कौन हों, कामगारों की सुरक्षा से कभी समझौता नहीं करना चाहिए।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article