बॉलीवुड

'रेटिंग का तरीका बदल दो' Welcome To The Jungle की रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने क्रिटिक्स की अपील

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 25, 2026, 01:58 PM IST

Akshay Kumar Viral Post: एक्टर अक्षय कुमार ने फिल्म वेलकम टू द जंगल की रिलीज से पहले एक पोस्ट किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं कि अक्षय कुमार ने क्या लिखा है।

Image

अक्षय कुमार ने किया ये पोस्ट (Image Source: IMDb)

Welcome To The Jungle Akshay Kumar Viral Post: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome To Jungle) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अक्षय कुमार की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म वेलकम टू द जंगल का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया गया। अब फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले अब अक्षय कुमार की एक पोस्ट सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। अक्षय कुमार ने मूवी क्रिटिक्स से एक खास अपील की है। तो चलिए जानते हैं अक्षय कुमार ने क्या कहा।

अक्षय कुमार ने की ये अपील

एक्टर अक्षय कुमार एक बार फिर से अपनी फिल्म वेलकम टू द जंगल को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अक्षय कुमार ने फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले पोस्ट किया है। अक्षय कुमार की इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बात हो रही है। अक्षय कुमार ने अपनी इंस्टाग्राम पर फिल्म वेलकम टू द जंगल की एक तस्वीर शेयर करते हुए स्टोरी पर लिखा, 'क्रिटिक्स और इन्फ्लुएंसर्स, प्लीज स्टार रेटिंग की जगह हंसने वाले इमोजी दें।' अक्षय कुमार की ये पोस्ट खूब वायरल हो रही है। फैंस अक्षय कुमार की इस अपील का समर्थन करते नजर आए। तो कोई अक्षय कुमार के इस अंदाज को काफी पसंद कर रहा है।

कब रिलीज होगी फिल्म

अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल कल यानी 26 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार के साथ दिशा पाटनी, परेश रावल, सुनील शेट्टी,जैकी श्रॉफ,फरीदा जलाल, कीकू शारदा, रवीना टंडन और संजय दत्त समेत कई स्टार्स अहम रोल में है। अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल की रिलीज से एक दिन पहले की गई पोस्ट पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article