बॉलीवुड

Welcome To The Jungle FIRST Review: कॉमेडी से भरपूर है अक्षय कुमार की फिल्म, हंस-हंसकर पेट में होगा दर्द

Welcome To The Jungle First Review: अहमद खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'वेलकम टू जंगल' का आज मेकर्स ने पेड प्रीव्यू रखा है। अगर आप इसे देखने जा रहे हैं तो जानिए लीजिए कैसी है अक्षय कुमार स्टारर?

Image

जानिए कैसी है अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल'

Welcome To The Jungle First Review: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की कॉमेडी मूवी 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। मेकर्स ने 'धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता को देखने के बाद एक दिन पहले यानी 15 जून को 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) के पेड-प्रीव्यू शो रखे हैं। ट्रेलर को मिले शानदार रिस्पांस के बाद इस मूवी को देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। टिकट खिड़की पर यह मूवी शानदार एडवांस बुकिंग भी दर्ज करा रही है। 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर जो फर्स्ट रिव्यू सामने आया है उसके मुताबिक इसमें आपको कॉमेडी का डबल नहीं बल्कि ट्रिपल डोज देखने को मिलेगा। अक्षय कुमार स्टारर एक फुल एंटरटेनर साबित होगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: अक्षय कुमार ने 104 डिग्री बुखार में शूट किया था 'Ghis Ghis Ghis' गाना, Akshara Singh ने बताया सच)

अक्षय कुमार ने बताया कैसी है 'वेलकम टू द जंगल'

'वेलकम टू द जंगल' को लेकर अक्षय कुमार ने खुद रिव्यू साझा किया है। न्यूज एजेंसी से बात करते हुए अक्षय कुमार ने बताया है कि यह एक स्टार पूरी फिल्म की लाइमलाइट बना है। उन्होंने कहा कि दिग्गज एक्ट्रेस फरीदा जलाल ने अपनी शानदार कॉमेडी टाइमिंग से सबको पीछे छोड़ दिया। अक्षय कुमार ने यह भी कहा कि फिल्म पूरी तरह कॉमेडी से भरपूर है।यह "फुल ऑन एंटरटेनर" होने के साथ-साथ सरप्राइज और बहुत सारे मजेदार पल से भरी हुई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Cocktail 2: दीपिका पादुकोण के 'वेरोनिका' किरदार से हुई तुलना पर Kriti Sanon ने किया रिएक्ट, बोलीं 'लोगों की अक्सर...')

शानदार रही है एडवांस बुकिंग

'वेलकम टू द जंगल' की एडवांस बुकिंग की बात करें तो इसे मेकर्स ने मंगलवार से ओपन किया था। अभी तक शुरुआती रिस्पॉन्स ज्यादा खास नहीं रहा है। 24 जून की देर रात तक देश की दो बड़ी चेन PVR Inox और Cinepolis में ओपनिंग डे के लिए लगभग 15,000 टिकट्स बिक चुकी हैं, जिसमें 25 जून को होने जा रहे पेड प्रीव्यू भी शामिल हैं। ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के अनुसार फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग से लगभग 85 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। कुल शुरुआती बुकिंग अब 1 करोड़ रुपये के करीब पहुंच रही है।

'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फ़िरोज़ खान, स्वर्गीय पंकज धीर जी, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्य सिंह और भाग्य भानुशाली को अहम भूमिका में देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article