बॉलीवुड

Ajay Devgn से भिड़ेंगे Akshay Kumar, बॉक्स ऑफिस पर होगा महाक्लैश

Akshay Kumar film: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार जल्द ही फिल्ममेकर अनीस बज्मी के साथ एक नई फैमिली एंटरटेनर फिल्म में नजर आने वाले हैं। अब इस मूवी की रिलीज डेट सामने आ गई है।

Image

अजय देवगन से भिड़ेंगे अक्षय कुमार (pic credit-instagram)

Akshay Kumar film: बॉलीवुड सुपरस्टारअक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म भूत बंगला हाल ही में रिलीज हुई है। इस मूवी को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो गई है। अब अक्षय कुमार की एक से एक फिल्में रिलीज होने वाली है। हाल ही में अक्षय कुमार ने केरलम में विद्या बालन और राशी खन्ना के साथ अनीस बज्मी (Anees Bazmee) की मूवी की शूटिंग की है। इस बीच फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। (ये भी पढ़ें-अस्पताल में क्यों भर्ती हुए Akshay Kumar? टेंशन में आए फैंस)

akshay kumar movie

अजय देवगन से भिड़ेंगे अक्षय कुमार (pic credit-instagram)

अक्षय की मूवी की रिलीज डेट आई सामने

अक्षय कुमार जल्द ही फिल्ममेकर अनीस बज्मी के साथ एक नई फैमिली एंटरटेनर फिल्म में नजर आने वाले हैं। 123 Telugu के मुताबिक, यह अनटाइटल्ड फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। फिल्म में विद्या बालन और राशि खन्ना लीड रोल में दिखाई देंगी। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग का बड़ा हिस्सा पूरा हो चुका है और अनीस बज्मी मई के आखिर तक शूट खत्म करने की तैयारी में हैं। जल्द ही फिल्म के टाइटल और बाकी अपडेट्स भी सामने आ सकते हैं। बता दें कि 4 दिसंबर 2026 को अजय देवगन की फिल्म रेंजर भी रिलीज होगी। ऐसे में अक्षय और अजय के बीच बॉक्स ऑफिस पर टकराव देखने को मिलेगा।

अक्षय और विद्या बालन का वीडियो हुआ था वायरल

हाल ही में अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर जानकारी दी कि उन्होंने केरल शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। फोटो में उनके साथ विद्या बालन और राशि खन्ना नजर आ रही हैं। अक्षय ने पोस्ट में लिखा कि खूबसूरत जगह पर अच्छे लोगों के साथ काम करने का अनुभव हमेशा खास होता है। उन्होंने निर्देशक अनीस बज्मी, अपने को-स्टार्स और पूरी टीम को धन्यवाद भी कहा। इससे पहले अप्रैल में अक्षय कुमार और विद्या बालन ने फिल्म के अगले शेड्यूल के लिए केरल रवाना होने का वीडियो भी शेयर किया था। इस क्लिप को देखकर अक्षय और विद्या के फैंस गदगद हो गए थे।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article