Akshay Kumar News: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) हाल ही में रिलीज हुई। इस फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया। यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म हिट साबित हुई है। अक्षय कुमार इन दिनों अनीस बज्मी की अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है। हाल ही में केरलम में उन्होंने मूवी की शूटिंग की। इस बीच ये खबर सामने आई है कि अक्षय कुमार अस्पताल में भर्ती हो गए है। इस न्यूज ने सभी को हिलाकर रख दिया है। आइए विस्तार से जानते है इस बारे में....(ये भी पढ़ें-Akshay Kumar ने खत्म किया केरलम शूट, विद्या-राशी के साथ दिखा खास अंदाज)

अक्षय कुमार ने खत्म किया केरलम शूट (pic credit-instagram)
अस्पताल में क्यों भर्ती हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों भूत बंगला की सफलता का आनंद ले रहे हैं, जिसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। इसी बीच खबर आई है कि उन्होंने हाल ही में आंखों का एक छोटा सा ऑपरेशन करवाया है। वह अनीस बज्मी की अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे, लेकिन अब अपनी सेहत को ध्यान में रखते हुए उन्होंने थोड़े समय के लिए ब्रेक लेने का फैसला किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 6 मई को सुबह उनका यह छोटा ऑपरेशन हुआ, जो नजर सुधारने के लिए था। साथ ही, अक्षय ने अपनी अगली फिल्म का केरलम शेड्यूल भी पूरा कर लिया है, जिसमें विद्या बालन और राशी खन्ना भी नजर आएंगी।ऑपरेशन से एक दिन पहले अक्षय ने सोशल मीडिया पर अपडेट देते हुए बताया कि केरलम शेड्यूल खत्म हो गया है और उन्होंने अपनी टीम व को-स्टार्स का धन्यवाद किया।
अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्में
हाल ही में अक्षय कुमार अपने लाइफस्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहे, जहां उन्होंने बताया कि वह पिछले 15 सालों से समोसा नहीं खा रहे हैं। इस पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर कोई समोसा नहीं खाता, तो इसमें गलत क्या है। मालूम हो कि अक्षय कुमार के पास कई बड़ी फिल्में लाइन में हैं, जैसे वेलकम टू द जंगल, हैवान और गोलमाल 5। इन फिल्मों को देखने के लिए लोग अपनी पलके बिछाए बैठे हैं।
