बॉलीवुड

Akshay Kumar ने फ्लॉप होते करियर को बचाने के लिए थामा Hera Pheri, Awara Pagal Deewana, और Welcome निर्माता का हाथ!!

Akshay wants to make Hera Pheri 3, Awara Pagal Deewana 2 and Welcome 3: लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार निर्माता फिरोज नाडियाडवाला संग लगातार मुलाकातें कर रहे हैं ताकि वो हेरा फारी 3, आवारा पागल दीवाना 2 और वेलकम 3 को फ्लोर पर ला पाएं। अक्षय कुमार जल्द ही फिरोज नाडियाडवाला के साथ इन तीनों फिल्मों का आधिकारिक ऐलान करेंगे।

Image

Akshay Kumar ने फ्लॉप होते करियर को बचाने के लिए थामा Hera Pheri, Awara Pagal Deewana, और Welcome निर्माता का हाथ!!

Akshay wants to make Hera Pheri 3, Awara Pagal Deewana 2 and Welcome 3: कोरोना वायरस महामारी की वजह से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ा था। बड़े-बड़े अभिनेताओं की फिल्में डब्बे में बंद थीं, जिनको 2 सालों तक थिएटर की स्क्रीन नसीब न हो सकी। जब इन फिल्मों ने थिएटर में कदम रखने का सिलसिला शुरू किया तो इन्हें दर्शक नसीब नहीं हो रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) कोरोना से पहले लगातार सिनेमाघरों में हिट फिल्में डिलीवर कर रहे थे लेकिन कोरोना के बाद उनकी फिल्में भी सिनेमाघरों में पानी मांगती दिख रही हैं। अक्षय कुमार ने लगातार फ्लॉप होती फिल्मों से निजात पाने के लिए अपनी कुछ सुपरहिट फिल्मों की अगली कड़ी को दर्शकों के सामने पेश करने का फैसला लिया है। ये लिस्ट में हेरा फेरी 2, आवारा पागल दीवाना 2 और वेलकम 3 के नाम शामिल हैं, जिनकी शूटिंग का प्लान अक्षय कुमार ने निर्माता फिरोज नाडियाडवाला के साथ मिलकर बना लिया है।

एक सूत्र ने पिंकविला से बात करते हुए बताया है, 'अक्षय कुमार ने निर्माता फिरोज नाडियाडवाला से पिछले कुछ दिनों में कई सारी मीटिंग्स की हैं। वो इन तीनों फिल्मों की शूटिंग जल्द से जल्द शुरू करना चाहते हैं। अक्षय कुमार मानते हैं कि हिन्दी दर्शक बड़ी मसाला एंटरटेनर्स के लिए थिएटर में जरूर आएंगे। वो अपनी हेरा फेरी 2, आवारा पागल दीवाना 2 और वेलकम 3 के लिए 3 बड़े डायरेक्टर्स भी तलाश रहे हैं। अक्की जल्द ही फिरोज के साथ मिलकर इन तीनों फिल्मों का आधिकारिक ऐलान कर सकते हैं।'

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्में

हेरा फेरी 2, आवारा पागल दीवाना 2 और वेलकम 3 के साथ-साथ अक्षय कुमार के खाते में हाउसफुल 4, बड़े मियां-छोटे मियां और जॉली एलएलबी 3 जैसी फिल्में हैं। अक्षय कुमार इन दिनों एक हिट फिल्म की तलाश में हैं क्योंकि लगातार फ्लॉप होती फिल्मों की वजह से निर्माताओं का भरोसा उनसे उठता जा रहा है। आपके अनुसार अक्की की इन अपकमिंग फिल्मों में से कौन सी मूवी दर्शकों के दिलों को छू जाएगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article